- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जिला नियमितिकरण...
CG-DPR
जिला नियमितिकरण प्राधिकारी की बैठक में 10 प्रकरण स्वीकृत
jantaserishta.com
2 March 2023 8:47 AM IST

x
गौरेला पेंड्रा मरवाही: कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण अधिनियम के तहत जिला नियमितिकरण प्राधिकारी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पंचायत गौरेला के 10 प्रकरणों को प्रस्तुत किया गया, समिति द्वारा परीक्षण उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें 8 आवासीय प्रकरणों पर शास्ति राशि 2 लाख 14 हजार 505 रुपये और 2 गैर आवासीय प्रकरणों में शास्ति राशि 2 लाख 55 हजार 518 रूपये अधिरोपित किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल, सदस्य सचिव सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश बिलासपुर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत गौरेला उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





