CG-DPR

मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ पहुंचा सक्ती

jantaserishta.com
22 Sept 2022 9:28 AM IST
मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ पहुंचा सक्ती
x
जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ, झांकी निर्मित कर जिलों में प्रचार-प्रसार एवं प्रदर्शन हेतु भेजा गया जिसमें महिला आयोग के कार्यो की उपलब्धियों का विवरण का बैनर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसी में वीडियो डिस्प्ले के माध्यम से बालिका शिक्षा, मानव तस्करी, बालिकाओं के अधिकारों को छोटे-छोटे वीडियो के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसी के तहत यह रथ आज महिला एवं बाल विकास परियोजना सक्ती के सेक्टर रगजा अंतर्गत 21 सितम्बर 2022 को टेमर ग्राम पंचायत में इस रथ का स्वागत किया गया। जहॉ सेक्टर पर्यवेक्षक बीना साहू, आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण महिलाओं को वीडियों के द्वारा उनके कानूनी अधिकारों के बारे में बताया गया। इसी प्रकार यह रथ 22 सितम्बर 2022 को सक्ती परियोजना के सक्ती, जेठा, सकरेली बा. और बाराद्वार में भी प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story