व्यापार

जोमैटो को मिला जीएसटी डिमांड नोटिस, 11.81 करोड़ भरने का आदेश

jantaserishta.com
20 April 2024 3:14 PM IST
जोमैटो को मिला जीएसटी डिमांड नोटिस, 11.81 करोड़ भरने का आदेश
x
नई दिल्ली: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी को जुर्माने समेत 11.81 करोड़ रुपये का टैक्स भरने को कहा गया है। कंपनी को नोटिस में जो आदेश दिया गया है उसमें, जुलाई 2017-मार्च 2021 की अवधि के लिए 5.9 करोड़ रुपये की जीएसटी डिमांड और 5.9 करोड़ रुपये का जुर्माना शामिल है।
ज़ोमैटो ने स्टॉक एक्सचेंज नियामक फाइलिंग में कहा, "कंपनी को जुलाई 2017 से मार्च 2021 की अवधि के लिए गुरुग्राम स्थित केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर के एडिशनल कमिश्नर की ओर से एक आदेश प्राप्त हुआ है, जिसमें 5,90,94,889 रुपये के जुर्माने के साथ 5,90,94,889 की जीएसटी मांग की गई है।" इस महीने की शुरुआत में, जोमैटो ने कहा था कि उसे 2018 में जीएसटी के 4.2 करोड़ रुपये के शॉर्ट पेमेंट पर दिल्ली और कर्नाटक के टैक्स अधिकारियों से नोटिस मिला है।
कंपनी ने कहा था कि वह टैक्स डिमांड नोटिस के खिलाफ अपील करेगी। पिछले वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में जोमैटो ने 125 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 390 करोड़ रुपये का सुधार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story