व्यापार

Zomato कंपनी ने भी किया कर्मचारियों की छंटनी का बड़ा ऐलान

Admin Delhi 1
19 Nov 2022 7:09 PM IST
Zomato कंपनी ने भी किया कर्मचारियों की छंटनी का बड़ा ऐलान
x

दिल्ली: मंदी को लेकर छिड़ी बहस के बीच भारत समेत वैश्विक स्तर पर कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। इस बीच, अब फूड एग्रीगेटर Zomato ने भी कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। जोमैटो की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी अपने कर्मचारियों के 3 प्रतिशत तक की छंटनी करेगी।

ये खबर ऐसे समय में आई है जब कंपनी के मैनेजमेंट में लगातार इस्तीफे हो रहे हैं। बीते शुक्रवार को ही कंपनी के को-फाउंडर मोहित गुप्ता ने अपने पद को छोड़ दिया था।

Next Story