व्यापार

तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे: पंचतत्व में विलीन हुईं भारत रत्न लता मंगेशकर, RBI पर हुआ ये असर

jantaserishta.com
7 Feb 2022 9:52 AM IST
तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे: पंचतत्व में विलीन हुईं भारत रत्न लता मंगेशकर, RBI पर हुआ ये असर
x

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की आज से शुरू होने वाली अहम बैठक टल गई है. सेंट्रल बैंक (Central Bank) ने भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन के चलते बैठक को टालने का निर्णय लिया है. आरबीआई ने कहा कि अब यह बैठक मंगलवार से शुरू होगी.

अब एक दिन बाद शुरू होगी बैठक
महान गायिका के निधन के बाद महाराष्ट्र की सरकार (Maharashtra Govt) ने सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया है. आरबीआई ने रविवार देर शाम जारी एक बयान में कहा कि इसके चलते बैठक को टाला जा रहा है. पहले यह बैठक आज यानी 7 फरवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक होने वाली थी. अब यह बैठक 8 फरवरी से शुरू होगी और 10 फरवरी तक चलेगी. इस बैठक में ब्याज दर पर फैसला होने वाला है.
बैठक से ये हैं एक्सपर्ट्स की उम्मीदें
बजट पेश होने के बाद रिजर्व बैंक की एमपीसी की यह पहली बैठक है. सेंट्रल बैंक के ऊपर बढ़ती महंगाई को काबू करने का दबाव है. दूसरी ओर इकोनॉमी को सहारा देने के लिए ब्याज दर को सस्ता बनाए रखने की जरूरत भी है. एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि रिजर्व बैंक इस बैठक में भी दरों को स्थिर बनाए रख सकता है. हालांकि रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate) में बदलाव और पॉलिसी स्टान्स (Policy Stance) को एकमोडेटिव (Accommodative) से न्यूट्रल (Neutral) किए जाने के भी अनुमान हैं.
2 दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान
स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 92 साल की थीं और कोविड-19 के चलते उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था. उनके निधन के चलते 2 दिनों का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story