व्यापार
भूल जाओगे KTM, जब देख लोगे लॉन्च होने वाली ये जबरदस्त बाइक
Rajeshwari Nishad
19 May 2025 4:23 PM IST

x
भारतीय बाजार में शानदार एडवेंचर बाइक्स को खासतौर पर युवाओं की ओर से बेहद पसंद किया जाता है
Business व्यापार: बाइक्स का क्रेज बढ़ने के साथ ही इस सेक्टर से जुड़ी कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नई और शानदार बाइक्स और स्कूटर्स पर काम कर रही हैं। इस साल भी कई नई बाइक्स मार्केट में आई हैं और कुछ आने वाली हैं। इस खबर में हम आपको कुछ आने वाली शानदार मोटरसाइकिल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल लॉन्च होंगी और KTM जैसी टॉप क्लास बाइक्स को टक्कर देंगी।
TVS RTX 300
इस साल लॉन्च होने वाली बाइक्स में सबसे पहला नाम TVS RTX 300 का है। कंपनी ने दिल्ली में इंडिया मोबिलिटी एक्सपो में इस बाइक के बारे में जानकारी दी। इसे सितंबर 2025 में लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस बाइक को कई बार टेस्ट राइड के दौरान देखा जा चुका है। TVS RTX 300 में 19-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियर व्हील्स होंगे, जबकि इसमें ब्रांड का बिल्कुल नया 299 cc का लिक्विड-कूल्ड RT-XD4 इंजन होगा। जो 35 bhp और 28.5 Nm की पावर और टॉर्क जेनरेट करेगा।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750
रॉयल एनफील्ड 2025 के अंत तक भारत में अपनी नई हिमालयन 750 लॉन्च करने जा रही है, जिसमें दमदार 750cc का इंजन होगा, इस एडवेंचर (ADV) बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और खबरें हैं कि इसे नवंबर 2025 में EICMA शो में आधिकारिक तौर पर दिखाया जाएगा। यह बाइक रॉयल एनफील्ड की अब तक की सबसे प्रीमियम और महंगी मोटरसाइकिल होगी। इसमें वायर-स्पोक व्हील, पीछे मोनो-शॉक सस्पेंशन, आगे दो डिस्क ब्रेक और दो हिस्सों वाली सीट होगी। इसका नया 750cc इंजन 50 bhp से ज़्यादा की पावर और 60 Nm से ज़्यादा का टॉर्क देगा। यह हिमालयन 450 का बड़ा वर्ज़न होगा, जो ऑफ-रोड और लंबी यात्राओं के लिए बेहतरीन होगा।
CFMoto 450MT
CFMoto 450MT जल्द ही भारत में लॉन्च होगी, जिससे मिडिलवेट एडवेंचर बाइक सेगमेंट और भी रोमांचक हो जाएगा। इस बाइक को CKD रूट के ज़रिए बेचा जाएगा। इसमें 21 इंच का फ्रंट व्हील और 18 इंच का रियर व्हील होगा। साथ ही, इसमें करीब 200mm का सस्पेंशन ट्रैवल होगा, जो इसे उबड़-खाबड़ रास्तों के लिए बेहतरीन बनाता है। एडवेंचर बाइक होने के बावजूद इसकी सीट की ऊंचाई 800mm है, जो काफी कम और आरामदायक है। CFMoto 450MT का सबसे बड़ा फायदा इसकी कीमत है, जो Royal Enfield और KTM जैसी बाइक्स से कम हो सकती है। इसकी किफायती कीमत इसे भारतीय और वैश्विक बाजारों में हिट बना सकती है
TagsTVS RTX 300Royal Enfield Himalayan 750CFMoto 450MTटीवीएस आरटीएक्स 300रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750सीएफमोटो 450एमटीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारJantaHindi news
Next Story





