व्यापार

Yamaha Motor India ने अप्रैल से YZF R15 V4 की कीमतों में की बढ़ोतरी

Ritisha Jaiswal
6 April 2022 9:38 AM GMT
Yamaha Motor India ने अप्रैल से YZF R15 V4 की कीमतों में की बढ़ोतरी
x
Yamaha Motor India ने इस महीने यानी अप्रैल 2022 से भारत में अपनी सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिलों में से एक YZF R15 V4 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

Yamaha Motor India ने इस महीने यानी अप्रैल 2022 से भारत में अपनी सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिलों में से एक YZF R15 V4 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। मॉन्स्टर एनर्जी मोटोजीपी वेरिएंट को छोड़कर बाइक के सभी वेरिएंट में लगभग 1,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और सबसे किफायती रेड कलर वेरिएंट की कीमत बढ़कर अब 1,76,300 रुपये हो गई है। आपको बता दें, सितंबर में लॉन्च की गई इस स्पोर्टस बाइक की कीमत 1.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बेस प्राइस के तौर पर पेश किया गया था,आइये जानते हैं नई प्राइस लिस्ट।

नई प्राइस लिस्ट
मेटैलिक रेड- 1,76,300 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
डार्क नाइट- 1,77,300 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
रेसिंग ब्लू - 1,81,300 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
मोटोजीपी एडिशन (एम) - 1,82,800 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
तीसरी बार बढ़ी कीमत
आपको जानकारी के लिए बता दें, पिछले साल सितंबर में लॉन्च होने के बाद से R15 V4 की कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले जनवरी 2022 में यामाहा की बाइक के सभी वेरिएंट 2,000 रुपये महंगे हो गए थे। हालांकि, इन कीमतों में बढ़ोतरी से इसकी लोकप्रियता में बाधा आने की संभावना नहीं है, क्योंकि अपने सेगमेंट में ये अभी भी बेहतरीन बाइक है।
मूल्य वृद्धि के अलावा नई मोटरसाइकिल में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) तकनीक के साथ वही 155cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। ऑल-न्यू बाइक का इंजन 18.1bhp की मैक्सिमम पावर और 14.2Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। 2021 Yamaha R15 V4 में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, इंडिकेटर और टेल लाइट सहित एक पूर्ण एलईडी लाइटिंग पैकेज से लैस है।
यामाहा YZF-R15 v4 के फीचर्स
सबसे पहले बात करते हैं यामाहा YZF-R15 v4 की, इसने पिछले साल एक व्यापक अपडेट किया था। इसमें पतले DRLs एक प्रोजेक्टर LED हेडलैंप के साथ होते हैं। यहां तक ​​कि फेयरिंग डिजाइन को भी थोड़ा बदला गया है, जिससे अब बड़ा दिखता है। इसके अलावा मोटरसाइकिल में कई आधुनिक फीचर्स जैसे ब्लूटूथ सक्षम कंसोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और एक त्वरित शिफ्टर (वैकल्पिक) मिलता है।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story