व्यापार

23 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Xiaomi का सबसे बेहतरीन फोन Mi 11 Ultra, मिलेगा खास फीचर

Shubhra Nandy
4 April 2021 8:04 AM IST
23 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Xiaomi का सबसे बेहतरीन फोन Mi 11 Ultra, मिलेगा खास फीचर
x
शियोमी (Xiaomi) अपने सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन Mi 11 Ultra को अब भारत में पेश करने के लिए तैयार है. कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि इस फोन को 23 अप्रैल को लॉन्च

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शियोमी (Xiaomi) अपने सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन Mi 11 Ultra को अब भारत में पेश करने के लिए तैयार है. कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि इस फोन को 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. Mi 11 सीरीज़ के इस फोन को हाल ही में चीन में पेश किया गया, जहां इसने काफी सुर्खियां बटोर लीं. भारत में लॉन्च से पहले इसकी कीमत को लेकर कुछ जानकारियां सामने आई हैं. कई रिपार्ट में कहा जा रहा है कि ये फोन भारत में शियोमी का सबसे महंगा फोन होगा, और इसकी शुरुआती कीमत 70,000 रुपये होगी.

इस फोन की सबसे खास बात इसका 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Samsung GN2 कैमरा, 2K AMOLED डिस्प्ले, बैक पैनल पर सेकेंडरी डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर है. आइए जानते हैं इसके फुल स्पेसिफिकेशंस की डिटेल.
Mi 11 अल्ट्रा में 6.7 इंच E4 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कि QHD+ रेजोलूशन से लैस है. इसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ का है. सिक्योरिटी के लिए इस फोन में गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और डॉल्बी विज़न सपोर्ट दिया गया है. मी 11 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है. Mi 11 अल्ट्रा IP 68 रेटिंग के साथ आता है और इसमें हार्मन कार्डन स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं. फोन में 8 जीबी रैम व 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी और 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है.
फोन में दमदार ट्रिपल कैमरा
कैमरे के तौर पर Mi 11 अल्ट्रा में दमदार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इस फोन में सैमसंग N2 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 48 मेगापिक्सल सोनी IMX586 अल्ट्रा वाइड और टेलीमैक्रो कैमरे दिए गए हैं. अल्ट्रा नाइट फोटो की बात की जाए तो इसमें 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ बेहद क्लीन और कलरफुल फोटोज मिलेंगी. सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का पंच होल कैमरा मिलता है.
कंपनी का दावा है कि मी 11 अल्ट्रा कम रोशनी में बेहतरीन फोटो क्लिक कर सकता है. Mi 11 अल्ट्रा से 8K वीडियो कैप्चर की जा सकती है. पावर के लिए Mi 11 Ultra में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 67W के वायर्ड और वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

Next Story