व्यापार
आज सेल शुरू Xiaomi के 4 कैमरा सेटअप वाले फोन की फ्लैश, मिलेगा जबरदस्त फीचर
Shubhra Nandy
13 April 2021 11:43 AM IST

x
शियोमी (Xiaomi) के लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी नोट 10 (Redmi Note 10) को आज (13 अप्रैल) फ्लैश सेल में खरीदने का मौका दिया जा रहा है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| शियोमी (Xiaomi) के लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी नोट 10 (Redmi Note 10) को आज (13 अप्रैल) फ्लैश सेल में खरीदने का मौका दिया जा रहा है. सेल दोपहर दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया (Amazon India) पर शुरू होगी, जहां कंपनी इस पर कई तरह के ऑफर दे रही है. शियोमी ने रेडमी नोट 10 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये रखी है और खास बात ये है कि इसमें 48 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा और दमदार बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं किन फीचर्स के साथ आता है ये दमदार स्मार्टफोन...
रेडमी नोट 10 में 6.43 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 1080x2400 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है. इसमें 6 जीबी तक की LPDDR4x रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. फोन की मेमरी को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
प्रोसेसर की बात करें तो इस रेडमी नोट 10 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 678 SoC दिया गया है. ओएस की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड MIUI 12 पर काम करता है.
फोन में मिलेगी 5000mAh की बैटरी
पावर के लिए रेडमी नोट 10 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, यूएसबी टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर दिए गए हैं.
कैमरे के तौर पर इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो-शूटर और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
Next Story





