व्यापार

Xiaomi MIX Fold 2 अगला फोल्डेबल फोन होगा शाओमी का, लॉन्च से पहले लीक हुए ये फीचर्स

Subhi
9 July 2022 5:23 AM GMT
Xiaomi MIX Fold 2 अगला फोल्डेबल फोन होगा शाओमी का, लॉन्च से पहले लीक हुए ये फीचर्स
x
Samsung और Oppo के बाद अब Xiaomi भी अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में लग चुकी है। Xiaomi Mi MIX Fold स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुआ था। अब कंपनी इस फोन का अगला वर्जन पर काम कर रही है। शाओमी के इस नए फोल्डेबल फोन का नाम Xiaomi MIX Fold 2 होगा।

Samsung और Oppo के बाद अब Xiaomi भी अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में लग चुकी है। Xiaomi Mi MIX Fold स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुआ था। अब कंपनी इस फोन का अगला वर्जन पर काम कर रही है। शाओमी के इस नए फोल्डेबल फोन का नाम Xiaomi MIX Fold 2 होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फोन के कुछ फीचर्स लीक हो चुके हैं।

Xiaomi MIX Fold 2 के संभावित फीचर्स

प्रोसेसर- शाओमी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर लगा हो सकता है।

डिस्प्ले- इस फोल्डेबल फोन में 8 इंच की मेन स्क्रीन हो सकती है। तो वहीं इसके साथ 6.5 इंच की दूसरी स्क्रीन हो सकती है। इसमें 2.5K resolution हो सकता है। इसके साथ ही फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया जा सकता है।

कैमरा- शाओमी ने पिछले फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया था। हालांकि अभी पता नहीं चला कि इस नए फोल्डेबल फोन में कितने कैमरों का सेटअप मिलेगा। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में Leica कंपनी का 50 MP का कैमरा लगा मिल सकता है। इसके साथ फोन में Dolby Vision HDR वीडियो का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

एक नज़र Xiaomi Mi MIX Fold के फीचर्स पर

प्रोसेसर- Mi MIX Fold स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ आया था।

रैम और मेमोरी- इसमें 16 GB रैम और 512 GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

डिस्प्ले - इसकी पहली 8.01 इंच की स्क्रीन पर WQHD+ डिस्प्ले मिलता है। तो दूसरी स्क्रीन स्क्रीन 6.5 इंच की दी गई है।

कैमरा- इस फोल्डेबल फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 108 MP का मेन कैमरा के साथ 8 MP और 13 MP के कैमरे लगे हुए हैं। तो वहीं फोन में 20 MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है।

बैटरी- कंपनी ने फोन में 5,020 mAh की बैटरी लगाई है। इसमें 67 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलता है।


Next Story