व्यापार

Xiaomi MIJIA 10KG स्मार्ट वॉशिंग मशीन लॉन्च, जानिए बेहतरीन खूबियां

Triveni
27 March 2021 1:40 AM GMT
Xiaomi MIJIA 10KG स्मार्ट वॉशिंग मशीन लॉन्च, जानिए बेहतरीन खूबियां
x
पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने अपने ब्रैंड MIJIA की नई वॉशिंग मशीन MIJIA Smart Pulsator Washing Machine लॉन्च की

पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने अपने ब्रैंड MIJIA की नई वॉशिंग मशीन MIJIA Smart Pulsator Washing Machine लॉन्च की है, जिसकी क्षमता 10 किलोग्राम की है। होम अप्लायंस सेगमेंट में एसी, फैन समेत अन्य प्रोडक्ट्स लॉन्च करने के बाद अब शाओमी ने ज्यादा क्षमता वाली वॉशिंग मशीन लॉन्च की है। इससे पहले मिजिया की 3 किलोग्राम, 5 किलोग्राम और 8 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन आ चुकी है। अब ज्यादा अडवांस और लेटेस्ट फीचर्स के लैस एनएफसी इनेबल्ड वॉशिंग मशील लॉन्च की गई है, जिसमें एक साथ 60 से ज्यादा कपड़े साफ किए जाने का दावा किया गया है। बीते दिनों शाओमी के मिजिया ब्रैंड ने चीन में नया एयर कंडीशनर्स (AC) भी लॉन्च किया था।

कीमत काफी कम
Home Appliance सेगमेंट में नई एंट्री MIJIA Smart Pulsator Washing Machine को चीन में 1,599 युआन यानी 17,750 रुपये में लॉन्च किया गया है। फिलहाल प्री-ऑर्डर में इसकी कीमत महज 1099 युआन यानी 12,200 रुपये रखी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही भारत में भी शाओमी के मिजिया ब्रैंड के एसी और वॉशिंग मशीन समेत अन्य घरेलू उपयोग के सामान मिलने लगेंगे, जिससे लोगों को कम दाम में बेहतर फीचर्स वाले प्रोडक्ट मिल जाएंगे।
Xiaomi MIJIA Washing Machine launched Price 2
अपने मोबाइल से भी इस वॉशिंग मशीन को कर सकेंगे कंट्रोल (Image- Gizmochina)
क्या-क्या खास है?
शाओमी का दावा है कि MIJIA Pulsator Washing Machine 10kg में एक साथ 48 शर्ट, 4 चादर, 16 जींस, 4 बेडशीट समेत कई और कपड़े धोए जा सकेंगे। मिजिया की इस वॉशिंग मशीन में कई खास फीचर्स हैं। सबसे पहले तो इसमें सेल्फ क्लीनिंग और एयर ड्राइंग सपोर्ट दिया गया है। उसके बाद इसमें 16 प्रोफेशनल वॉशिंग प्रोग्राम्स हैं, जिन्हें आप अलग-अलग तरह के कपड़े धोते समय उपयोग में ला सकते हैं। MIJIA App की मदद से आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं, यानी इस स्मार्ट वॉशिंग मशीन को आप अपने घर में कहीं भी रहें तो ऑन-ऑफ कर सकते हैं। लुक और बिल्ड क्वॉलिटी के बारे में दावा किया गया है कि यह शानदार और मजबूत है।


Next Story