व्यापार
जल्द भारत में लॉन्च होगा Xiaomi Mi Band 6, जानिए इसकी खास फीचर्स
Shubhra Nandy
24 Feb 2021 11:20 AM IST

x
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने लेटेस्ट डिवाइस Mi Band 6 पर काम कर रही है।
जनता से रिश्ता वेबडेसक | चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने लेटेस्ट डिवाइस Mi Band 6 पर काम कर रही है। हाल ही में इस अगामी फिटनेस बैंड को Zepp ऐप पर स्पॉट किया गया था। अब इसे Bureau of Indian Standards यानी BIS वेबसाइट पर देखा गया है। यह जानकारी टेक टिप्स्टर मुकुश शर्मा ने साझा की है।
टेक टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने ट्वीट करते लिखा है कि शाओमी एमआई बैंड 6 को इंडोनेशन टेलीकॉम सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। अब इस बैंड को BIS वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। यह डिवाइस XMSH15HM मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है। इस लिस्टिंग से साफ हो गया है कि एमआई बैंड 6 जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देगा। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक इस फिटनेस बैंड की लॉन्चिंग, कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Mi Band 6 की संभावित स्पेसिफिकेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Mi Band 6 1.1 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। इस फिटनेस बैंड में Alexa वॉयस असिस्टेंट के साथ SpO2 सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही यूजर्स को फिटनेस बैंड में बिल्ट-इन GPS, 30 एक्टिविटी मोड और दमदार बैटरी मिलेगी, जो सिंगल चार्ज में 10 दिनों का बैकअप देगी। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है।
Mi Band 5
शाओमी ने Mi Band 5 को सितंबर में लॉन्च किया था। इस फिटनेस बैंड की कीमत 2,499 रुपये है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Mi Band 5 में 1.1 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जो एमआई बैंड 4 की स्क्रीन की तुलना में 20 गुना ज्यादा बढ़ा है। इस फिटनेस बैंड में हार्ट रेट, स्लीप मॉनिटर करने वाले सेंसर से लेकर PAI (Personal Activity Intelligence) तकनीक तक दी गई है। यूजर्स इस तकनीक के जरिए अपने आप को फिट रख सकेंगे। इसके साथ ही इस बैंड में 11 स्पोर्ट मोड दिए गए हैं, जिसमें योगा, इंडोर साइकलिंग और जंप रोप जैसी एक्सरसाइज शामिल हैं।
Mi Band 5 में दमदार बैटरी दी गई है, जो 14 दिन के बैटरी-बैकअप के साथ सेविंग मोड में 21 दिन का बैटरी-बैकअप प्रदान करती है। खास बात यह है कि यूजर्स को इस बैंड में यूएसबी की बजाय नई चार्जिंग मैग्नेटिक पिन मिलेगी, जिससे डिवाइस को स्ट्रैप से बाहर निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Next Story





