व्यापार
Xiaomi Mi 11 Lite 5G गूगल प्ले कंसोल पर हुआ लिस्ट, मिलेगा SM7250 (765G) चिपसेट...
Shubhra Nandy
3 March 2021 5:27 PM IST

x
Xiaomi का अपकमिंग स्मार्टफोन Mi 11 Lite 5G गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हो गया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| Xiaomi का अपकमिंग स्मार्टफोन Mi 11 Lite 5G गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग से इस फोन के कई अहम फीचर और स्पेसिफिकेशन का पता चल गया है। शाओमी के इस फोन का मॉडल नंबर M2101K9AG है और यह गूगल प्ले कंसोल से पहले FCC, IMDA और Bluetooth SIG जैसे कई दूसरे प्लैटफॉर्म्स द्वारा भी सर्टिफाइ किया जा चुका है।
मी 11 लाइट 5G के गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट होने की जानकारी टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने दी। पिछली लीक्स में इस फोन का कोडनेम Renoir बताया गया था। गूगल प्ले लिस्टिंग में फोन के ओएस, डिस्प्ले और प्रोसेसर के अलावा कई और जानकारियां सामने आई हैं।
मी 11 लाइट 5G में मिलेंगे ये फीचर
फोन में 1080x2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 440ppi की पिक्सल डेंसिटी से लैस है। गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग के अनुसार इस फोन में 8जीबी की रैम है। ऐंड्रॉयड ओएस पर काम करने वाले इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम SM7250 (765G) चिपसेट दिया गया है। पहले रिपोर्ट्स आ रही थीं कि इस फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 775G प्रोसेसर ऑफर कर सकती है।
कुछ दिन पहले इस फोन को FCC ने भी सर्टिफाइ किया था। इस लिस्टिंग की मानें तो फोन तीन वेरियंट- 6जीबी+128जीबी, 8जीबी+128जीबी और 8जीबी+256जीबी में आएगा। लिस्टिंग में यह भी बताया गया था कि यह फोन 5G सपॉर्ट, वाई-फाई 5Ghz, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और NFC को सपॉर्ट करता है।
अफवाहों की मानें को इस फोन में फटॉग्रफी के लिए 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। चर्चा है कि कंपनी इस फोन में 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 4150mAh की बैटरी दे सकती है। डिस्प्ले के बात करें को ऐसी अफवाह है कि मी 11 लाइट 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का एक 4G वेरियंट भी लॉन्च किया जा सकता है जो स्नैपड्रैगन 732G SoC प्रोसेसर पर काम करेगा।
Next Story





