व्यापार

Xiaomi ने किया ऐलान भारत में होगी Redmi K Series की वापसी, जानिए फीचर्स और कीमत

Subhi
5 July 2022 4:01 AM GMT
Xiaomi ने किया ऐलान भारत में होगी Redmi K Series की वापसी, जानिए फीचर्स और कीमत
x
चीन की कंपनी Xiaomi ने एक तरफ जहां Xiaomi 12 Series को लॉन्च कर दिया है। तो वहीं भारत में भी उसने एक नई घोषणा की है। शाओमी ने भारत में अपनी Redmi K Series की वापसी का ऐलान कर दिया है।

चीन की कंपनी Xiaomi ने एक तरफ जहां Xiaomi 12 Series को लॉन्च कर दिया है। तो वहीं भारत में भी उसने एक नई घोषणा की है। शाओमी ने भारत में अपनी Redmi K Series की वापसी का ऐलान कर दिया है। Redmi ने भारत के अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर K सीरीज की वापसी की जानकारी दी है। कंपनी द्वारा ट्वीटर पर #RedmiKIsBack हैश टैग के साथ ये ट्वीट की गई।

इस सीरीज का आखिरी फोन Redmi K20 Pro था, जिसे भारत में लांच किया गया था।

अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी Redmi K50i 5G को भारत में लांच कर सकती है। ये फोन चीन में पहले ही आ चुका है। इसके साथ ही इस फोन को BIS पर भी देखा गया है। कंपनी इसे जुलाई के महीने में ही लांच कर सकती है।

Redmi K50i 5G के संभावित फीचर्स

कैमरा - रेडमी K50i में ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। इनमें 64 MP का मेन बैक कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 2 MP का मैक्रो कैमरा हो सकता है। फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा भी लगा मिल सकता है।

प्रोसेसर - इसमें MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर लगा हो सकता है।

डिस्प्ले - इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ Display मिल सकता है। फोन में 144 HZ का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।

रैम और मेमोरी - इस फोन में 8 GB की रैम और 128 GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।

बैटरी - कंपनी इस फोन में 5,080 mAh की बैटरी दे सकती है। इसमें 67 W के फ़ास्ट चार्जिंग फीचर होने की उम्मीद है।

ओएस - यह फोन Android 12 के साथ लांच हो सकता है।

नेटवर्क - अपने नाम अनुसार भारत में भी यह फोन 5G नेटवर्क के साथ आ सकता है।

हालांकि फोन की कीमत और इसके सटीक फीचर्स इसके आधिकारिक लॉंच पर ही सामने आएंगे।


Next Story