व्यापार
थोक महंगाई दर अब तक के सबसे निचले स्तर -3.48% पर आई
jantaserishta.com
14 Jun 2023 12:50 PM IST

x
DEMO PIC
नई दिल्ली: भारत का थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति मई में अब तक के सबसे निचले स्तर (-) 3.48 प्रतिशत पर आ गई। खनिज तेल, धातु, खाद्य उत्पाद, कपड़ा, गैर-खाद्य सामान, कच्चे पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और रासायनिक उत्पाद की कीमतों में गिरावट के कारण ऐसा हुआ है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई के लिए थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति हाल के समय में सबसे कम है।
अप्रैल में यह (-) 0.92 प्रतिशत था, मार्च में यह प्राथमिक वस्तुओं, निर्मित उत्पादों, ईंधन और बिजली के साथ-साथ भोजन के सूचकांक में भारी गिरावट के कारण गिरकर 29 महीने के निचले स्तर 1.34 प्रतिशत पर आ गया था। फरवरी में थोक महंगाई दर 3.85 फीसदी थी, जबकि जनवरी में यह 4.73 फीसदी थी। फरवरी की डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति 3.85 फीसदी थी, जो दो साल के निचले स्तर पर थी। जनवरी 2021 में थोक महंगाई दर गिरकर 2.51 फीसदी पर आ गई थी। इस बीच, मई के लिए खुदरा मुद्रास्फीति सोमवार को गिरकर 25 महीने के निचले स्तर 4.25 प्रतिशत पर आ गई।
Tags3.48 फीसदीथोक मुद्रास्फीतिथोक मुद्रास्फीति दरमई3.48 per centWholesale inflationWholesale inflation rateMay
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





