
World वर्ल्ड: चीन ने अमेरिका के साथ जारी व्यापार युद्ध के बीच यूरोपीय संघ (EU) के साथ अपने तनावपूर्ण व्यापारिक संबंधों को सुधारने की कोशिशें तेज कर दी हैं। यूरोपीय यूनियन चीन के लिए अंतिम बड़ा खुला बाज़ार है।
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ की बीजिंग यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पहली बार अमेरिका के टैरिफ हमले के बाद टिप्पणी करते हुए यूरोपीय संघ से ग्लोबलाइजेशन की रक्षा और "एकतरफा धमकियों" का विरोध करने का आह्वान किया।
दोनों पक्षों के बीच हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहनों की न्यूनतम कीमत पर बातचीत फिर शुरू हुई है। चीन के ईवी निर्यात में जनवरी-फरवरी 2025 में पिछले वर्ष की तुलना में 15% की गिरावट दर्ज की गई, जो कि अक्टूबर 2024 से प्रभावी हुए 35.3% तक के टैरिफ के कारण हुआ है।
इसके अलावा, चीन और यूरोपीय संघ के बीच इलेक्ट्रिक व्हीकल आपूर्ति श्रृंखला निवेश और कृषि-खाद्य उत्पाद बाजार तक पहुंच जैसे मुद्दों पर नई वर्किंग ग्रुप की स्थापना हुई है।ईयू आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लायन ने भी यूक्रेन मुद्दे पर अपने रुख में नरमी लाते हुए चीन को शांति प्रक्रिया में "सार्थक योगदान" देने के लिए आमंत्रित किया।





