व्यापार

विश्व बैंक ने रूस और बेलारूस में सभी परियोजनाओं को रोका, ब्लिंकेन बोले- पुतिन का युद्धकोष खत्म हो गया

Subhi
3 March 2022 12:43 AM GMT
विश्व बैंक ने रूस और बेलारूस में सभी परियोजनाओं को रोका, ब्लिंकेन बोले- पुतिन का युद्धकोष खत्म हो गया
x
कीव पर कब्जे की जंग निर्णायक मोड़ पर आ गई है। 64 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य काफिला कीव के बाहर कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं वहीं दक्षिण-पूर्व से भी एक अन्य सैन्य काफिले की बढ़ने की खबर सामने आई है।

कीव पर कब्जे की जंग निर्णायक मोड़ पर आ गई है। 64 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य काफिला कीव के बाहर कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं वहीं दक्षिण-पूर्व से भी एक अन्य सैन्य काफिले की बढ़ने की खबर सामने आई है। यह सब तब हो रहा है, जब पुतिन की ओर से कीव छोड़ने या फिर मरने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने खारकीव में अपने छात्रों को तुरंत शहर से निकलने के लिए कहा है। इसी बीच विश्व बैंक ने रूस और बेलारूस में अपनी सभी परियोजनाओं पर रोक लगा दी है।

लाइव अपडेट

द कीव इंडिपेंडेंट ने खेरसान के मेयर इगोर कोल्यखेव के हवाले से बताया है कि दक्षिणी क्षेत्रीय राजधानी में स्थिति तनावपूर्ण है क्योंकि रूसी सैनिक शहर में प्रवेश कर रहे हैं और प्रशासनिक भवनों पर कब्जा कर रहे हैं।

पोलैंड के वारसॉ में स्थित भारतीय दूतावास के एक ट्वीट के अनुसार, 437 भारतीय नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक के साथ दो और उड़ानें आज पोलैंड से दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं।

विश्व बैंक ने रूस और उसके सहयोगी देश बेलारूस में अपनी सभी परियोजनाओं पर रोक लगा दी है।

यूक्रेन के समाचार पोर्टल द कीव इंडिपेंडेंट ने दावा किया है कि रूस ने रॉकेट दागे हैं जिसका मलबा रेलवे स्टेशन के पास गिरा है। रूसी रॉकेट कथित तौर पर रक्षा मंत्रालय को निशाना बना रहा था, जिसे यूक्रेन ने वायु रक्षा प्रणाली द्वारा मार गिराया गया है और इसका मलबा कीव के मुख्य रेलवे स्टेशन के पास गिरा है।

भारत के प्रति अमेरिकी नीति पर अमेरिकी सीनेट समिति की सुनवाई के दौरान दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने कहा कि "रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत ने कूटनीतिक समाधान की दिशा में काम करने वाला भागीदार बनने के लिए दोनों देशों में किसी का भी पक्ष नहीं लेने के अपने फैसले को बरकरार रखा है। हमने उन्हें दोनों देशों से बातचीत करते देखा है ... दुर्भाग्य से, वे अभी तक प्रभावी नहीं हुए हैं।" भारत-रूस रक्षा साझेदारी के बारे में पूछे जाने पर डोनाल्ड लू ने कहा, "रूस और इसकी रक्षा बिक्री के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंध को देखते हुए हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हम भारत के साथ साझा कर रहे रक्षा तकनीक को पर्याप्त रूप से सुरक्षित कर सकते हैं।"


Next Story