व्यापार

काम की खबर: करोड़ों किसान ध्यान दें!

jantaserishta.com
3 July 2022 11:01 AM IST
काम की खबर: करोड़ों किसान ध्यान दें!
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त 31 मई को भेज दी गई थी. इस बीच अगर किसी पात्र किसान के खाते में पीएम सम्मान निधि की किस्त के पैसे नहीं पहुंच पाए तो उसके समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया था.

बता दें कि सरकार की तरफ से किसानों को एक साल में 6 हजार रुपये मिलते हैं. यह राशि हर 4 महीने के अंतराल में किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये भेजे जाते हैं. अब तक 11 किस्तें भेजी जा चुकी हैं. किसान अब 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. हर साल इस योजना की पहली किस्त का पैसा एक अप्रैल से जुलाई के बीच भेजा जाता है. वहीं, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच में आती है, जबकि तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च महीने के बीच में ट्रांसफर की जाती है.
सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर सभी किसानों को ई-केवाईसी की प्रकिया पूरी कर लेने कि निर्देश दिया है. सरकार ने ई-केवाईसी को पूरी तरह अनिवार्य कर दिया है. अगर किसान ई-केवाईसी कराने में लापरवाही बरतते हैं तो वह 12वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं. वहीं, अब सरकार ने किसानों को खुशखबरी देते हुए ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है. ऐसे में किसान इस तारीख से पहले इस प्रकिया को जरूर पूरा कर लें.
कैसे कराएं ई-केवाईसी?
- सबसे पहले पीएम किसान योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
- यहां आपको फार्मर कॉर्नर दिखाई देगा,जहां पर ईकेवाईसी टैब पर क्लिक करें.
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आधार नंबर को डालें और सर्च टैब पर क्लिक करें.
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर नंबर पर ओटीपी जाएगा.
- ओटीपी सब्मिट पर क्लिक करें.
- आधार रजिस्टर्ड मोबाइल ओटीपी डालें और आपका ईकेवाईसी हो जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story