व्यापार

मोबाइल और लैपटॉप के लिए आ गया Window 365, कीमत सिर्फ इतनी

Subhi
4 Aug 2021 3:43 AM GMT
मोबाइल और लैपटॉप के लिए आ गया Window 365, कीमत सिर्फ इतनी
x
Windows यूजर्स के लिए अच्छी खबर, आखिरकार सॉफ्टवेयर दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने Windows 365 की कीमतों की घोषणा कर दी है।

Windows यूजर्स के लिए अच्छी खबर, आखिरकार सॉफ्टवेयर दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अपने Windows 365 की कीमतों की घोषणा कर दी है। आपको बता दें, कंपनी ने जुलाई में ही अपने Windows के नेक्स्ट जनरेशन OS को माइक्रोसॉफ्ट के वर्चुअल इवेंट इंसपायर 2021 में रोलऑउट किया था। जिसके बाद कंपनी ने आज Windows 365 की 20 डॉलर (लगभग 1,555 रुपए) की कीमत जारी की है। जानकारी के मुताबिक, Windows 365 को दो एडिशन Windows 365 बिजनेस और Windows 365 एंटरप्राइज में खरीदा जा सकेगा। यूजर के लिए काम की बात ये है की Windows 365 को डेस्कटॉप, लैपटॉप और मोबाइल में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Windows 365 में क्या होगा खास?

Windows 365 बिजनेस वर्जन खास तौर से यूजर्स के लिए आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है जहाँ उन्हें एज्योर सब्सक्रिप्शन या डोमेन कंट्रोलर की जरुरत नहीं होगी। क्योंकि सभी कंपोनेंट्स माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड के अंदर चल रहे हैं और माइक्रोसॉफ्ट इसे मैनेज करता है। Windows 365 बिजनेस के लिए आपको एक माइक्रोसॉफ्ट 365 मेंबरशिप लेना जरूरी होता है।

हालांकि विंडोज 365 एंटरप्राइज उन ऑर्गेनाइजेशन के लिए है जिनके पास IT सेटअप और बड़ी टीमें हैं। यह यूजर्स को उनकी जरूरत को पूरा करने के लिए रैम, CPU और स्टोरेज साइज को अपग्रेड करने के लिए रिसाइज जैसे फीचर देते हैं।

विंडोज 365 क्लाउड पर पीसी जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा

कंपनी का दावा है कि दो एडिशन के बावजूद, विंडोज 365 क्लाउड पर पीसी जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा। जिसे किसी भी विंडोज, मैक, आईपैड और एंड्रॉयड डिवाइस के जरिए वेब ब्राउजर से एक्सेस किया जा सकता है।

भारत में Windows 365 की कीमत

Windows 365 की भारत में कीमत लगभग 1,555 रुपए प्रति यूजर्स से शुरू होती है। जो 12,295 रुपए तक जाती है। वहीं Windows 365 बिजनेस और Windows 365 एंटरप्राइज की शुरुआती और टॉप-एंड कीमत समान रहती है। हालांकि, Windows 365 बिजनेस SKU में प्रति ऑर्गेनाइजेशन 300 यूजर्स सीमित होते है।

कंपनी के अनुसार, ओरिजनल Windows 365 बिजनेस SKU के लिए यूजर्स को Windows हाइब्रिड बेनिफिट मिले है। जो केवल ग्राहकों के लिए होगा, जिनके पास वैलिड Windows 10 प्रो का लाइसेंस हैं।



Next Story