व्यापार

अच्छी खबर है! एफडी पर पहले से भी ज्यादा ब्याज देगा मिलेगा, जानें पूरी डिटेल्स

jantaserishta.com
15 Oct 2022 10:15 AM IST
अच्छी खबर है! एफडी पर पहले से भी ज्यादा ब्याज देगा मिलेगा, जानें पूरी डिटेल्स
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: फेस्टिवल सीजन में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने उन ग्राहकों को बड़ी राहत दी है जो फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) कराने की सोच रहे हैं। जी हां..एसबीआई अब एफडी पर पहले से भी ज्यादा ब्याज देगा। दरअसल, SBI ने सभी अवधि के लिए अपने एफडी की ब्याज दरों में 20 आधार अंकों तक की वृद्धि की है। नई ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर लागू होंगी।
बैंक की वेबसाइट के अनुसार, एफडी पर बढ़ी हुई ब्याज दरें 15 अक्टूबर, 2022 से प्रभावी हैं। बैंक ने दो महीने के अंतराल के बाद रिटेल एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी 10 आधार अंक (बीपीएस) से लेकर 20 बीपीएस तक है।
SBI ने 7 दिनों से 45 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दरों को 2.90 फीसदी से बढ़ाकर 3 फीसदी कर दिया है। इसी तरह, 46 दिनों से 179 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 4 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। पहले इस अवधि के लिए ब्याज दर 3.90 फीसदी थी। वहीं, 180 दिनों से 210 दिनों के बीच रिटेल एफडी पर ब्याज दर बढ़कर 4.65 प्रतिशत हो गई है।
बैंक ने 211 दिनों से एक साल से कम अवधि के जमा पर ब्याज दर 4.60 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.70 प्रतिशत कर दी है। एक साल से लेकर दो साल से कम की मैच्योरिटी अवधि वाली एसबीआई एफडी पर ब्याज दर 5.45 प्रतिशत से बढ़कर 5.60 प्रतिशत हो गई है। दो साल से तीन साल से कम की एफडी पर ब्याज दर 5.50 फीसदी से बढ़ाकर 5.65 फीसदी कर दी गई है।
तीन साल से पांच साल से कम के मैच्योर होने वाली जमाओं पर ब्याज दर 5.60 फीसदी से बढ़ाकर 5.80 कर दी गई है। पांच साल से लेकर 10 साल तक की एफडी पर ब्याज दर 5.65 फीसदी से बढ़कर 5.85 फीसदी हो गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story