व्यापार

इंडिया में लॉन्च हुई मशहूर कंपनियों की ये बाइक्स आखिर क्यों हो गई फ्लॉप

Subhi
21 Nov 2022 11:35 AM IST
इंडिया में लॉन्च हुई मशहूर कंपनियों की ये बाइक्स आखिर क्यों हो गई फ्लॉप
x

भारत में लॉन्च हुई जानी-मानी कंपनियों की बाइक्स जो बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी. इनमें ना सिर्फ रॉयल इनफील्ड बल्कि हीरो के साथ ही सुजुकी कंपनी भी शामिल है. क्या आपको पता है कि इन मशहूर कंपनियों की बाइक फ्लॉप क्यों हुई? आखिर इसके पीछे की वजह क्या थी? इसे जानने के बाद आप भी चौंक जाएंगे. भले ही इन कंपनियों की कारें लोगों के दिलों पर राज करती हो, लेकिन बाइक के मामले में यह लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने में नाकाम रहीं.

सुजुकी की ये बाइक्स हो गई फ्लॉप

सुजुकी ने 150 सीसी इंजन के साथ GS 150 R को लॉन्च की थी. 6 गियर से लैस कंपनी ने इसे पहली बार वर्ष 2018 में लोगों के बीच पेश की थी. यह भी कहा जाता है कि सुजुकी ने इसे होंडा यूनिकॉर्न को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया था, लेकिन कंपनी ऐसा करने में नाकाम रही. इसके अलावा साल 2017 में सुजुकी ने इंट्रूडर 150 को लॉन्च किया था. इसमें जिक्सर का इंजन दिया गया था. डिजाइन की वजह से लोगों ने इसे पसंद नहीं किया और यह बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी.

महिंदा की फ्लॉप्ड बाइक

4 व्हीलर के लिए हमारे देश में महिंद्रा का बोलबाला है. इसकी बहुत सारी एसयूवी सड़कों पर देखने को मिल जाती हैं, लेकिन 2 व्हीलर के मामले में यह पूरी तरह से फेल हो गई. महिंद्रा कंपनी की gusto और centuro बहुत ही जोर शोर से मार्केट में लॉन्च हुई थी. सर्विसिंग नेटवर्क और अच्छी सुविधा नहीं होने के कारण ये दोनों ही मार्केट में फ्लॉप हो गईं. हालांकि, आज भी कुछ बाइक और स्कूटर देखने को मिल जाती है, लेकिन कंपनी 2 व्हीलर के क्षेत्र में नाम कमाने में नाकामयाब रही.

रॉयल इनफील्ड की फ्लॉप्ड बाइक

रॉयल इनफील्ड की पहचान दमदार इंजन के कारण होती है. इसके बावजूद भी बहुत सारी बाइक्स फ्लॉप हो चुकी है. 350 सीसी इंजन के साथ कंपनी ने Machismo को लॉन्च किया था. इंजन ठीक तरह से काम नहीं करने और अधिक वाइब्रेशन की वजह से लोगों ने इसे पसंद नहीं किया. रॉयल इनफील्ड बुलेट रेल्स को कंपनी ने एक सीट के साथ लांच किया था. इसमें 500 सीसी का इंजन दिया गया था. इसकी मांग धीरे-धीरे कम होने की वजह से अंत में जाकर इसे डिस्कंटीन्यू करना पड़ा.


Next Story