व्यापार

Samsung को Galaxy S22 मोबाइल यूजर्स से क्यों मांगनी पड़ी माफी, जानें

Subhi
17 March 2022 8:34 AM IST
Samsung को Galaxy S22 मोबाइल यूजर्स से क्यों मांगनी पड़ी माफी, जानें
x
सैमसंग गैलेक्सी एस22 (Galaxy S22) स्मार्टफोन के साथ लॉन्चिंग के साथ ही एक कंट्रोवर्सी जुड़ गई। जिसके चलते सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के वाइस चेयरमैन एंड को-सीईओ हान जोंग ही (Han Jong Hee) को बुधवार को ग्राहकों से माफ मांगनी पड़ी है।

सैमसंग गैलेक्सी एस22 (Galaxy S22) स्मार्टफोन के साथ लॉन्चिंग के साथ ही एक कंट्रोवर्सी जुड़ गई। जिसके चलते सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के वाइस चेयरमैन एंड को-सीईओ हान जोंग ही (Han Jong Hee) को बुधवार को ग्राहकों से माफ मांगनी पड़ी है। दरअसल कंट्रोवर्सी की वजह Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन का प्री-इंस्टॉल ऐप था। ऐसा आरोप था कि Galaxy S22 स्मार्टफोन का परफॉर्मेंस गेमिंग के दौरान स्लो हो जाता है। इसकी वजह से साउथ कोरियन टेक कंपनी के सालाना शेयरहोल्डर्स मीटिंग के दौरान सैमसंग डिवाइस एक्सपीरिएंस डिविजन सीईओ जेएच हेन ने कहा कि कंपनी की तरफ से ग्राहकों की चिंताओं पर ध्यान दिया गया है। साथ ही इस मामले में कंपनी की तरफ से मांग ली गई है।

क्या था मामला

Samsung के हालिया लॉन्च स्मार्टफोन Galaxy S22 स्मार्टफोन में स्लो होने की दिक्कत आ रही थी। दरअसल SamMobile की रिपोर्ट की मानें, तो Galaxy S22 स्मार्टफोन के स्लो होने की मुख्य वजह गेम ऑप्टिमाइजेशन सर्विस (GOS) है। जो कि सीपीयू और जीपीयू के परफॉर्मेंस को स्लो कर रही है। Samsung की तरफ से यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी करके गेम परफॉर्मेंस मैनेजमेंट मोड को गेम ऑप्टिमाइजेशन सर्विस (GOS) ऐप के लिए जारी किया गया।

GOS बना फोन के स्लो होने की वजह

कंपनी की मानें, तो GOS को अलग-अलग कैरेक्टर्स के गेमर्स के लिए फोन परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज करने के लिए डिजाइन किया गया था। कंपनी का तर्क है कि उसकी तरफ से हाई एंड गेम्स के लिए परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए सीपीयू और जीपीयू के परफॉर्मेंस को लिमिटेड कर दिया गया, जिससे ओवरहीटिंग की समस्या को कम किया जा सके। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 10,000 ऐप्स में इस तरह की समस्या आई, जिसकी वजह से फोन की परफॉर्मेंस पर असर पड़ा।


Next Story