व्यापार

आम जनता के लिए अच्छी खबर, थोक महंगाई दर घटकर 5% से नीचे पहुंची

jantaserishta.com
16 Jan 2023 2:58 PM IST
आम जनता के लिए अच्छी खबर, थोक महंगाई दर घटकर 5% से नीचे पहुंची
x

फोटोः सोशल मीडिया

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिसंबर 2022 के लिए भारत की थोक मूल्य सूचकांक-आधारित (डब्ल्यूपीआई) मुद्रास्फीति खाद्य और कच्चे तेल के साथ-साथ पेट्रोलियम की कीमतों में गिरावट के कारण लगभग दो साल के निचले स्तर 4.95 प्रतिशत पर आ गई। नवंबर 2022 में डब्ल्यूपीआई आधारित महंगाई दर 5.85 फीसदी थी।
केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, "खाद्य पदार्थो, खनिज तेलों, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, खाद्य उत्पादों, वस्त्रों और रसायनों और रासायनिक उत्पादों की कीमतों में गिरावट ने थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति में गिरावट में अहम भूमिका निभाई।"
डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति फरवरी 2021 के बाद पहली बार 5 प्रतिशत से नीचे फिसली जब यह 4.83 प्रतिशत थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story