व्यापार
भारत में थोक महंगाई दर जुलाई में दो वर्ष के निचले स्तर पर पहुंचने का अनुमान : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
jantaserishta.com
12 Aug 2025 2:56 PM IST

x
नई दिल्ली: भारत में थोक महंगाई दर जुलाई में घटकर दो वर्ष के निचले स्तर पर पहुंच सकती है। इसकी वजह खाद्य और ईंधन की कीमतों में गिरावट आना है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जुलाई में थोक महंगाई दर कम होकर सालाना आधार पर -0.45 प्रतिशत हो सकती है। जून में यह -0.13 प्रतिशत थी।
अगर जुलाई में थोक महंगाई का प्रिंट इस स्तर पर आता है, जो यह अगस्त 2023 के बाद सबसे निचला स्तर होगा। रिपोर्ट में कहा गया, "जुलाई 2025 में थोक महंगाई दर -0.45 प्रतिशत के साथ दो साल के निचले स्तर पर रहने का अनुमान है।" रिपोर्ट में बताया गया कि थोक महंगाई दर, खुदरा महंगाई के ट्रेंड को भी दिखाती है, क्योंकि समीक्षा अवधि के दौरान खाद्य उत्पादों की कीमतों में सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई।
मुख्य थोक महंगाई दर, जिसमें खाद्य वस्तुओं और ईंधन को शामिल नहीं किया जाता है, जुलाई में 1.50 प्रतिशत रह सकती है, जो कि जून के 1.06 प्रतिशत से ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई में खाद्य महंगाई दर कम होकर -1.72 प्रतिशत रह सकती है, जो कि जून में -0.26 प्रतिशत थी। जुलाई में ईंधन में महंगाई -4.90 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जो कि जून में -4.23 प्रतिशत थी।
रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि वैश्विक बाजार में महंगाई का जोखिम बना हुआ है, लेकिन आने वाले महीनों में थोक महंगाई के रुझान को निर्धारित करने में घरेलू परिस्थितियां महत्वपूर्ण होंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपनी अगस्त मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में रेपो दर को 5.5 प्रतिशत पर बनाए रखा था। इसके साथ खुदरा महंगाई के अनुमान को घटा दिया था। केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 26 के लिए अपने महंगाई के अनुमान को घटाकर 3.1 प्रतिशत कर दिया, जबकि जून में खुदरा महंगाई दर 2.1 प्रतिशत रही थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





