व्यापार

Wholesale Inflation: थोक महंगाई दर 2 साल के सबसे निचले स्तर 3.85 प्रतिशत पर

jantaserishta.com
14 March 2023 1:57 PM IST
Wholesale Inflation: थोक महंगाई दर 2 साल के सबसे निचले स्तर 3.85 प्रतिशत पर
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| फरवरी 2023 में भारत का थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति 24 महीने के निचले स्तर 3.85 प्रतिशत पर आ गई। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों से ये जानकारी सामने आई है। फरवरी 2023 में डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति जनवरी 2021 के बाद से सबसे कम है। जनवरी 2021 में थोक महंगाई दर 2.51 प्रतिशत थी।
जनवरी 2023 में, डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति 4.73 प्रतिशत थी।
फरवरी में थोक मुद्रास्फीति में गिरावट मुख्य रूप से कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, गैर-खाद्य वस्तुओं और खाद्य उत्पादों की कीमतों में गिरावट के कारण हुई।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इसके अलावा खनिज, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक और ऑप्टिकल उत्पाद, रसायन और रासायनिक उत्पाद, बिजली के उपकरण और मोटर वाहनों की कीमतें भी फरवरी में कम हुई हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story