व्यापार

SBI और Post Office में कहां मिलेगा बेहतर रिटर्न, जानिए

Bhumika Sahu
17 Oct 2021 4:35 AM GMT
SBI और Post Office में कहां मिलेगा बेहतर रिटर्न, जानिए
x
अगर आप भी आरडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं कि कहां आपको सबसे बेहतर रिटर्न मिल सकता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।रिकरिंग डिपाॅजिट यानी आरडी एक ऐसा सेविंग जो कि आपको एक तय ब्याज देता है। साथ ही इसमें आप पैसा किस्त दर किस्त जमा कर सकते हैं। यही वजह है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हो या पोस्ट ऑफिस हर कोई अपने ग्राहकों को आरडी में निवेश करने का विकल्प देते हैं। अगर आप भी आरडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं कि कहां आपको सबसे बेहतर रिटर्न मिल सकता है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रिकरिंग डिपाॅजिट (SBI RD)
सामान्य व्यक्तियों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आरडी (SBI RD) पर 4.9% से 5.4% तक ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त 50 बेसिस प्वाइंट मिलता है। यह दरें 8 जनवरी 2021 से लागू हैं।
SBI RD एक साल से 10 साल के बीच मेच्योर होता है।
SBI RD में भी कोई भी कस्टमर 100 रुपये से इनवेस्टमेंट शुरू कर सकता है। हालांकि कोई अपर लिमिट नहीं है।
SBI RD ब्याज दर
समय ब्याज दर
1 साल या उससे अधिक लेकिन 2 साल से कम 4.9%
2 साल या उससे अधिक लेकिन 3 साल से कम 5.1%
3 साल या उससे अधिक लेकिन 5 साल से कम 5.3%
5 साल से 10 साल तक 5.4%
Post Office RD ब्याज दर
1- पोस्ट ऑफिर RD पर 5.8 फीसद प्रति वर्ष की दर से ब्याज प्रदान किया जा रहा है। आरडी से प्राप्त ब्याज पूरी तरह करयोग्य होता है। खास बात यह है कि कि आरडी में ब्याज दर त्रैमासिक चक्रवृद्धि होती है।
2- पोस्ट ऑफिस आरडी 5 साल के लिए खोला जाता है।
3- 10 रुपये से खोला जा सकता है Post Office RD, मैक्सिम लिमिट यहां भी कोई नहीं है।


Next Story