व्यापार

संसद में वित्त मंत्री ने किया पेश बजट का रुपया कहां से आएगा और कहां जाएगा

Teja
1 Feb 2022 9:15 AM GMT
संसद में वित्त मंत्री ने किया पेश बजट का रुपया कहां से आएगा और कहां जाएगा
x
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया. इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की. वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 39.45 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया. इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की. वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 39.45 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया. इस बजट में रुपया कहां से आएगा और कहां जाएगा, इसकी पूरी जानकारी हम आपको बताने जा रहे हैं.

रुपया कहां से आएगा?
1. कर्ज और देयताओं से 36 प्रतिशत.
2. वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से 15 प्रतिशत.
3. आय कर से 14 प्रतिशत.
4. कॉरपोरेट कर से 13 प्रतिशत.
5. केंद्रीय उत्पाद शुल्क से आठ प्रतिशत.
5. गैर कर राजस्व से छह प्रतिशत.
6. गैर ऋण पूंजी से पांच प्रतिशत.
7. सीमा शुल्क से तीन प्रतिशत.
कहां खर्च होगा रुपया?
1. ब्याज भुगतान पर 20 प्रतिशत.
2. कर और शुल्कों में राज्यों के हिस्से पर 16 प्रतिशत.
3. केंद्र सरकार की क्षेत्रीय योजनाओं पर 14 प्रतिशत.
4. वित्त आयोग और अन्य अंतरण पर 10 प्रतिशत.
5. अन्य व्यय पर 10 प्रतिशत.
6. केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं पर 9 प्रतिशत.
7. सब्सिडी पर आठ प्रतिशत.
8. रक्षा क्षेत्र पर आठ प्रतिशत.
9. पेंशन पर पांच प्रतिशत.
आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की 2022 के बजट भाषण के हिस्से के रूप में प्रमुख घोषणाओं में स्पेक्ट्रम नीलामी शामिल है, जो 2022 में निजी फर्मों द्वारा 2022-23 के भीतर 5G मोबाइल सेवाओं को शुरू करने के लिए आयोजित की जाएगी. एक बड़े कदम में, मंत्री ने डिजिटल संपत्ति की आय पर 30% कर की घोषणा की. इसके साथ ही उन्होंने ITR में गलती सुधारने के लिए 2 साल का वक्त देने का ऐलान किया है.


Next Story