व्यापार

जब कुछ मिनट के कारण चली गई नौकरी, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
5 Aug 2022 9:14 AM IST
जब कुछ मिनट के कारण चली गई नौकरी, फिर जो हुआ...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: मंदी की आहट मिलते ही कई बड़ी कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं. हालांकि छंटनी के इस दौर के बीच एक कर्मचारी को नौकरी से निकाले जाने की वजह आपको हैरान कर देगी. इस मामले में कंपनी ने अपने एक कर्मचारी को महज इस बात पर नौकरी से निकाल दिया कि वह 20 मिनट देरी से पहुंचा था. मामला इस बात के कारण और दिलचस्प हो जाता है कि वह कर्मचारी 7 साल में पहली बार कभी देर से पहुंचा था.

यह वाकया काम से निकाले गए कर्मचारी के एक सहयोगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एंटीवर्क फोरम में शेयर किया है. पोस्ट करने वाले यूजर ने बताया कि उसके सहयोगी को 7 साल काम करते हो गए और वह पहली बार 20 मिनट देर से पहुंचा था. कंपनी ने महज 20 मिनट की देरी की बात पर उसके सहयोगी को नौकरी से निकाल दिया. हालांकि पोस्ट में यह नहीं बताया गया है कि यह मामला कहां का और किस कंपनी का है.
रेडिट पर जानकारी देने वाले यूजर ने बताया कि अब सभी कर्मचारियों ने कंपनी के इस फैसले का विरोध करने का निर्णय लिया है. उसने लिखा है, 'अब कल से मैं भी काम पर देरी से जाऊंगा. सभी कर्मचारियों ने अब देरी से आने का फैसला किया है. जब तक उसे (निकाले गए कर्मचारी को) वापस काम पर बहाल नहीं किया जाता है, कंपनी के सभी कर्मचारी हर रोज काम पर देरी से आएंगे.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story