व्यापार

कब लॉन्च 108MP के साथ Redmi Note 11 सीरीज

Bharti sahu
21 Oct 2021 3:21 PM GMT
कब लॉन्च 108MP के साथ Redmi Note 11 सीरीज
x
Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने आज Redmi Note 11 सीरीज की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने आज Redmi Note 11 सीरीज की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। Redmi Note 11 सीरीज के साथ Redmi Watch 2 को 28 अक्टूबर की शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार 4.30 बजे) चीन में लॉन्च किया जाएगा। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर लॉन्चिंग का ऐलान किया गया है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Redmi Note 11 सीरीज के तीन स्मार्टफोन Remdi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro + को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन में पंचहोल डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन के राइट साइड एक वॉल्यूम बटन दिया जाएगा। फोन 3.5mm ऑडियो जैक के साथ ही IR Blaster और एक JBL ट्यून स्पीकर सपोर्ट के साथ आएगा। Redmi Watch 2 स्मार्टवॉच में कलर टचस्क्रीन डिस्प्ले दी जाएगी। इसमें इंप्रूव्ड डिस्प्ले, ट्रैकिंग और चार्जिंग फीचर्स दिये जाएंगे।

संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Redmi 11 Pro और Pro+ वेरिएंट में Dimensity 920 SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सका है। जबकि स्क्रीन रिफ्रेश्ड रेट 120Hz होगा। फोन OLED स्क्रीन पैनल के साथ आएगा। पावर बैकअप के लिए Redmi Note 11 सीरीज के स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे 67W या फिर 120W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन दो स्टोरेज वेरिएंट 6GB/128GB और 8GB/128GB ऑप्शन में आएंगे। इसके अलावा 8GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।
कैमरा
Redmi 11 Pro और Pro Plus में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। जबकि फोन के रियर में 108MP का कैमरा दिया जा सकता है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में Redmi Note 10 Pro Max को 108MP सपोर्ट के साथ पेश किया गया था। वही दूसरी तरफ Redmi Note 11 में 50MP का कैमरा दिया जा सकता है।


Next Story