व्यापार

जब आनंद महिंद्रा ने कहा- रोहित शेट्टी जी, इस गाड़ी को उड़ाने के लिए न्यूक्लियर बम की आवश्यकता होगी...

jantaserishta.com
22 May 2022 3:37 PM IST
जब आनंद महिंद्रा ने कहा- रोहित शेट्टी जी, इस गाड़ी को उड़ाने के लिए न्यूक्लियर बम की आवश्यकता होगी...
x

नई दिल्ली: आनंद महिंद्रा अक्सर ट्विटर पर अपने मजेदार कमेंट से लोगों का दिल जीत लेते हैं. हाल में उन्होंने एक मीम शेयर किया, साथ में लिखा अगर रोहित शेट्टी उनकी कंपनी की नई एसयूवी को उड़ाना चाहते हैं, तो उन्हें न्यूक्लियर बम चाहिएगा.

दरअसल ये मीम उनके एक फॉलोअर ने नई Mahindra Scorpio-N के टीजर को लेकर किया था. रोहित बिश्नोई नाम के यूजर ने अपने पोस्ट से ये कहने की कोशिश की कि महिंद्रा की नई एसयूवी आ गई है, तो रोहित शेट्टी अभी गाड़ी उड़ाने के बारे में सोच रहे होंगे. साथ में उन्होंने जॉनी लीवर के फेमस डॉयलॉग- अभी मजा आएगा ना भिड़ू है, का मीम भी शेयर किया था.
इसी पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'रोहित शेट्टी जी, इस गाड़ी को उड़ाने के लिए आप को एक न्यूक्लियर बम की आवश्यकता होगी.'
रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों में कारों को उड़ाने के लिए काफी फेमस हैं और इसे लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर कई मीम वायरल होते रहते हैं. उनकी फिल्म 'गोलमाल 3' के एक सीन में वह कार को उड़ाकर झूले के ऊपर पहुंचा देते हैं.
नई Mahindra Scorpio-N का कंपनी ने जो टीजर लॉन्च किया है, उसमें अमिताभ बच्चन की आवाज है. इस टीजर में वो गाड़ी के लिए कहते हैं- मुबारक हो, बाप हुआ है! नाम है N...Scorpio N.
महिंद्रा अपनी इस गाड़ी को Big Daddy of SUVs बता रही है. इसकी लॉन्चिंग 27 जून को होनी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story