व्यापार

WhatsApp लेकर आएगा कई धमाकेदार फीचर, अब पूरी तरह बदल जाएगा डिजाइन

jantaserishta.com
8 Feb 2022 6:18 PM IST
WhatsApp लेकर आएगा कई धमाकेदार फीचर, अब पूरी तरह बदल जाएगा डिजाइन
x

नई दिल्ली: WhatsApp कई सारे फीचर्स पर काम कर रहा है, जो आने वाले दिनों में आपको नजर आएंगे. इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप नए लेआउट डिजाइन को टेस्ट कर रहा है, जिसे स्पॉट किया गया है. इस लेआउट में आपको फ्रिक्वेंटली कॉन्टैक्ट चैट और रिसेंट चैट्स अलग-अलग नजर आएंगे. इसके साथ ही WhatsApp बिजनेस डायरेक्टरी को आसान करने के लिए भी एक फीचर पर काम कर रहा है. आइए जानते हैं इनकी खास बातें. (फोटो- WABetaInfo)

WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स की जानकारी WABetaInfo ने दी है. स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए WABetaInfo ने बताया कि WhatsApp आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में कुछ बदलाव कर रहा है. ऐप ने फ्रिक्वेंटली कॉन्टैक्टेड और रिसेंट चैट्स को इंट्रोड्यूश किया है. हालांकि, WABetaInfo ने इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी है.
रिपोर्ट्स की मानें तो मैसेजिंग ऐप फिलहाल इस फीचर को टेस्ट कर रहा है और इसके रोलआउट होने में अभी वक्त है. यह बीटा फेज में है. इसके फाइनल रोलआउट की जानकारी नहीं है. वहीं ऐप बिजनेस डायरेक्टरी को आसान बनाने में लगी हुई. यानी अगली बार जब कोई कंपनी आपसे जुड़ना चाहेगी, तो आपको एक स्पेशल मैसेज मिलेगा.
इस फीचर के अलावा WhatsApp पर कई दूसरे नए फीचर्स भी आने वाले हैं. ऐप Delete For Everyone फीचर्स की टाइम लिमिट को बढ़ा सकता है. फिलहाल यह फीचर 1 दिन, 8 मिनट और 16 सेकेंड की टाइम लिमिट के साथ आता है, जिसे 2 दिन तक बढ़ाया जा सकता है. हालांकि, यह फीचर अभी बीटा फेज में है.
WhatsApp पर जल्द ही Apple iMessage जैसा फीचर मिल सकता है. इस फीचर की मदद से यूजर्स मैसेज पर रिएक्शन दे सकेंगे. नए फीचर को Android और iOS दोनों ही यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है. यह फीचर बीटा वर्जन का हिस्सा है.
इस फीचर को इस्तेमाल करना बेहद आसान होगा. इसके लिए यूजर्स को किसी मैसेज पर टैप करना होगा और फिर इमोजी सलेक्ट करनी होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो WhatsApp इस फीचर को सीमित इमोजी के साथ लॉन्च करेगा, लेकिन बाद में इसके कई ऑप्शन जोड़े जाएंगे. यह फीचर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story