व्यापार

WhatsApp की होगी छुट्टी, भारत सरकार ने लॉन्च किया Sandes ऐप, जानें क्या होंगे इसमें फीचर्स

jantaserishta.com
11 Feb 2021 8:43 AM IST
WhatsApp की होगी छुट्टी, भारत सरकार ने लॉन्च किया Sandes ऐप, जानें क्या होंगे इसमें फीचर्स
x

Whats App ने हाल ही में अपने डेटा प्राइवेसी नियमों को बदला था जिसके बाद यूजर्स के डेटा को फेसबुक के साथ शेयर किया जाना था. लेकिन तमाम विरोधों के बाद कंपनी ने इस अपडेट को कुछ समय के लिए टाल दिया है. लेकिन भारत में डेटा प्रोटेक्शन को लेकर कोई भी उचित कानून नहीं है.

वहीं सरकार ने इसकी काट तैयार कर ली है. मोदी सरकार (Modi Govt) ने देश के लिए अपना मैसेजिंग ऐप (Messaging App) लॉन्च कर दिया है. ये ऐप फिलहाल सरकारी कर्मचारी यूज कर रहे हैं. लेकिन जल्द इसे आम यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा.
केंद्र सरकार ने डेटा चोरी और प्राइवेसी को लेकर एक नया Sandes ऐप लॉन्च किया है. Business Stadard की रिपोर्ट के मुताबिक ये एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है जिसे फिलहाल सरकारी कर्मचारियों को ही यूज करने के दिया गया है. इस ऐप को Government Instant Messaging Systam (GIMS) भी कहा जा रहा है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक gims.gov.in से इस नए ऐप को एक्सेस किया जा सकता है. फिलहाल आम लोगों को इसे यूज करने की इजाजत नहीं है. अगर कोई इस साइट पर क्लिक करता है तो उसे 'This authentication method is applicable for authorised government officials'का मैसेज देखने को मिलता है.
संदेश ऐप Adroid और iOS पर काम करता है. रिपोर्ट में बताया गया है कि Adroid और iOS ऑपरेटिंग सिस्टम के सपोर्ट के साथ इसे तैयार किया गया है. इस ऐप को नए मॉर्डन चैटिंग ऐप्स जैसा ही बनाया गया है. चैटिंग ऐप में वॉयस और डेटा को भेजा जा सकता है.
बताते चलें कि पिछले पिछले कुछ सालों से डेटा चोरी को लेकर कई मामले सामने आए हैं. हालांकि केंद्र सरकार तमाम इंटरनेट कंपनियों को भारत में अपना सर्वर लगाने को कह रही है. लेकिन किसी भी इंटरनेट कंपनी ने अभी तक इस कोई ठोस फैसला नहीं लिया है. पिछले एक साल के केंद्र सरकार ने डेटा को लेकर गंभीरता दिखाना शुरू किया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story