व्यापार

WhatsApp Update : बिना ग्रुप के सभी मल्टिप्ल यूजर्स को एक साथ भेजे मैसेज

Rani Sahu
7 Sept 2021 12:15 AM IST
WhatsApp Update : बिना ग्रुप के सभी मल्टिप्ल यूजर्स को एक साथ भेजे मैसेज
x
WhatsApp दुनिया के सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप्स में से एक है| हालांकि

WhatsApp दुनिया के सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप्स में से एक है| हालांकि, कभी-कभी ये सर दर्द भी बन जाता है जब आप काफी सारे ग्रूप्स में ऐड होते हैं और आपको हर ग्रुप को अलग-अलग हैंडल करना पड़ता है| इसके साथ ही कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आप एक ही मैसेज काफी यूजर्स के साथ शेयर करना चाहते हैं जो एक ग्रूप का पार्ट नहीं होते हैं| ऐसे करने के लिए आप ज्यादातर उन यूजर्स को एक ही ग्रुप में ऐड कर लेते है, लेकिन इसमें ज्यादातर यूजर्स कम्फर्टेबल नहीं होते हैं| ऐसे स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, जैसा की आप जानते हैं WhatsApp के पास हर चीज के एक सॉल्यूशन होता ही है| जी हां, आप WhatsApp के ब्रॉडकास्ट फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं जो यूजर्स को बिना ग्रुप बनाए मल्टीपल लोगों को एक साथ मैसेज शेयर करने में मदद करता है|

WhatsApp पर ब्रॉडकास्ट लिस्ट कैसे बनाएं: Android
अपने फोन में वॉट्सऐप खोलें।
इसके बाद राइट कॉर्नर पर More ऑप्शन पर टैप करें।
अब न्यू ब्रॉडकास्ट पर टैप करें।
उन कॉन्टैक्ट्स को सर्च करें या चुनें जिन्हें आप लिस्ट में ऐड करना चाहते हैं।
अंत में, चेकमार्क पर टैप करें।
इन स्टेप्स को फोलो करने से आपको एक नई ब्रॉडकास्ट लिस्ट (WhatsApp Broadcast List) बनाने में मदद मिलेगी। जब आप ब्रॉडकास्ट लिस्ट में कोई मैसेज भेजते हैं, तो वह लिस्ट के उन सभी यूजर्स को भेजा जाएगा, जिनके पास आपका नंबर उनके फ़ोन की एड्रेस बुक में सेव किया गया है।


Next Story