व्यापार

20 लाख से ज्यादा अकाउंट्स पर WhatsApp ने लिया एक्शन, ये गलती बनी वजह

jantaserishta.com
2 Oct 2021 2:50 PM IST
20 लाख से ज्यादा अकाउंट्स पर WhatsApp ने लिया एक्शन, ये गलती बनी वजह
x

WhatsApp ने भारत में 20 लाख से भी अधिक अकाउंट को बैन कर दिया है. ये अकाउंट्स अगस्त महीने में बैन किए गए हैं. महीने की कंप्लायंस रिपोर्ट के अनुसार अगस्त महीने में वॉट्सऐप को 421 शिकायतें मिली थी.

भारतीय अकाउंट को +91 फोन नंबर से पहचाना जाता है. 20,70,000 अकाउंट्स ब्लॉक करने का जो प्राइमरी कारण बताया गया उसके अनुसार ये ऑटोमैटेड या बल्क मैसेज भेज रहे थे. WhatsApp कंप्लायंस डेटा के अनुसार इसे 420 यूजर रिपोर्ट मिला.
इसमें सपोर्ट को लेकर 105, बैन अपील को लेकर 22, दूसरे सपोर्ट के लिए 34, प्रोडक्ट सपोर्ट के लिए 42 और सेफ्टी के लिए 17 रिपोर्ट्स शामिल थे. ये रिपोर्ट अगस्त महीने की है. इसमें वॉट्सऐप ने 41 अकाउंट्स पर तुरंत कार्रवाई की.
वॉट्सऐप के स्पोक्सपर्सन ने एक स्टेटमेंट बताया कि यूजर की सेफ्टी रिपोर्ट् में यूजर से मिली शिकायत है. इस पर कंपनी की ओर से एक्शन लिया गया. वॉट्सऐप ने खुद से भी एब्यूज पर एक्शन लिया. कंपनी ने बताया कि उसका टॉप फोकस किसी अकाउंट को हार्मफुल या अनवांटेड मैसेज भेजने से रोकना है.
ज्यादातर उन यूजर्स ने कंपनी ने कॉन्टैक्ट किया जो अपना अकाउंट रिस्टोर करवाना चाहते थे. कई यूजर्स प्रोडक्ट सपोर्ट के लिए भी कंपनी से कॉन्टैक्ट कर रहे थे.
इससे पहले, वॉट्सऐप ने बताया था कि इसने 46 दिन में 30 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बैन किया है. इन अकाउंट्स को 16 जून से 31 जुलाई के बीच बैन किया गया था. कंपनी इन अकाउंट्स पर ग्रीवांस चैनल के जरिए मिली शिकायत और रिपोर्ट के बेसिस पर एक्शन लेती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story