व्यापार

अब क्या करेंगे महिंद्रा और BYD, 3 जून को आ रही है TATA की ये नई इलेक्ट्रिक कार

Ashish verma
19 May 2025 4:38 PM IST
अब क्या करेंगे महिंद्रा और BYD, 3 जून को आ रही है TATA की ये नई इलेक्ट्रिक कार
x
कंपनी एक ऐसी कार को लेकर मार्केट में लॉन्च करने वाली है जो BYD Atto 3 और Mahindra XEV 9e जैसी कार को देगी टक्कर

Business व्यापार: अब क्या करेंगे BYD और महिंद्रा, 3 जून को आ रही है टाटा की ये नई इलेक्ट्रिक कारएक समय था जब टाटा हर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक कार मार्केट का बादशाह था। इसके बाद टाटा को एमजी मोटर्स की विंडसर ईवी से लेकर महिंद्रा की बीई 6 और चीन की बीवाईडी इलेक्ट्रिक कार से टक्कर मिलनी शुरू हो गई। अब टाटा मोटर्स 3 जून को एक इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने जा रही है, जो मार्केट में धमाका करेगी और महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीवाईडी एट्टो 3 जैसी कारों को कड़ी टक्कर देगी।

टाटा मोटर्स 3 जून को अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी कार टाटा हैरियर ईवी लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस कार को इसी साल जनवरी में ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था और अब इसे 4 से 5 महीने बाद लॉन्च करने जा रही है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में क्या खास चीजें मिलने वाली हैं…?
कैसी दिखेगी हैरियर ईवी?
कंपनी ने कुछ समय पहले हैरियर के डीजल वर्जन का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया था। नई लॉन्च हुई हैरियर ईवी बिल्कुल इस फेसलिफ्ट कार की तरह दिखती है। इस कार में ब्लेड जैसी डीआरएल के नीचे वर्टिकल एलईडी लाइट्स लगाई गई हैं। फ्लोटिंग रूफ के लिए डी-पिलर दिया गया है। वहीं, कार के अलॉय व्हील्स साइड लुक को बेहतरीन बनाते हैं।
इस कार में कर्व ईवी जैसा फ्रंट बंपर दिया गया है। साथ ही, टाटा की बाकी इलेक्ट्रिक कारों की तरह इसमें भी '.EV' बैज दिया गया है। इसके अलावा, फ्लोटिंग टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील से कार के इंटीरियर को बेहतर बनाया गया है। इस कार में नए तरह के ड्राइव मोड और कई कनेक्टेड फीचर्स मिलने वाले हैं।
सिंगल चार्ज में मिलेगी 500 किलोमीटर की रेंज
इस कार को हैरियर के बेसिक प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया गया है। कंपनी इस कार को ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन में पेश कर सकती है, क्योंकि इसमें डुअल मोटर सिस्टम दिया गया है। टाटा मोटर्स का कहना है कि इसमें रियर व्हील्स पर ज्यादा पावरफुल एक्सल माउंटेड मोटर होगी, जिसकी वजह से इसकी परफॉर्मेंस बेहतर होगी। कंपनी ने इसके बैटरी पैक के बारे में अतिरिक्त जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसकी कर्व ईपी 55kWh से ज्यादा होने की संभावना है, जिसकी वजह से यह 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है।
क्या हो सकती है कीमत?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी टाटा हैरियर ईवी को 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक जानकारी 3 जून को लॉन्च के साथ ही पता चलने की उम्मीद है। इस कार को आप इन्वर्टर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकेंगे, यानी कार से दूसरे इलेक्ट्रिक डिवाइस या दूसरी गाड़ियों को चार्ज कर सकेंगे।
Next Story