व्यापार

ATM से निकल आए कटे-फटे नोट तो क्या करें टेंशन, आसानी से ऐसे कर सकते हैं एक्सचेंज

Teja
20 Feb 2023 4:29 PM IST
ATM से निकल आए कटे-फटे नोट तो क्या करें  टेंशन, आसानी से ऐसे कर सकते हैं एक्सचेंज
x

बाजार में कई बार किसी वस्तु या सेवा का भुगतान करने पर नोट कटा-फटा या खराब होने के कारण दुकानदार उसे लेने से मना कर देते हैं। इस कारण आपके पास कटे-फटे और खराब नोट एकत्रित हो गए हैं। तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप बड़ी आसानी से अपने कटे-फटे नोट बदल सकते हैं, जिसके बारे में इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं।

बता दें, ऐसे नोटों को बैंक में आसानी से बदला जा सकता है। इसके बदले कुछ कंडीशन को छोड़कर बैंक आपके खराब नोट को बदल देता है। इसके लिए आरबीआई की ओर से समय-समय पर सर्कुलर भी जारी किए जाते हैं।

कहां बदल सकते हैं नोट

आप आसानी से अपनी नजदीकी बैंक की ब्रांच या फिर आरबीई कार्यलाय में जाकर नोटों को बदल सकते हैं। बैंक इससे इनकार नहीं कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए सीमा तय की गई है।आरबीआई के नियमों के मुताबिक, एक व्यक्ति एक बार में अधिकतम 20 से ज्यादा नोट एक्सचेंज ही करवा सकता है। साथ ही इनकी वैल्यू 5000 रुपये अधिक नहीं होनी चाहिए।

एटीएम से खराब नोट निकले तो क्या करें?

अगर एटीएम से पैसे निकालते समय खराब नोट निकल गया है। आपको उस बैंक (जिस बैंक का एटीएम है) में जाना होगा। वहां जाकर एप्लीकेशन लिखनी होगी और एटीएम स्लिप लगाकर लेनदेन से जुड़ी जानकारी देनी होगी। अगर एटीएम से स्लिप नहीं निकली है, तो फिर मोबाइल पर आए एसएमएस की डिटेल भी दे सकते हैं, जिसके बाद नोट आसानी से बदल जाएगा।




जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Next Story