व्यापार

Jeep Meridian और Jeep Compass में है कितना अंतर, जानिए फीचर और कीमत

Subhi
4 April 2022 3:16 AM GMT
Jeep Meridian और Jeep Compass में है कितना अंतर, जानिए फीचर और कीमत
x
लंबे इंतजार के बाद हाल ही में Jeep Meridian SUV भारतीय बाजार में अपना डेब्यू कर चुकी है। इस नई 7 सीटर SUV की मई 2022 में लांच होने की संभावना है। जीप डीलर्स ने Jeep Meridian के लिए 50,000 रुपए के टोकन पर बुकिंग करना भी शुरू कर दिया है।

लंबे इंतजार के बाद हाल ही में Jeep Meridian SUV भारतीय बाजार में अपना डेब्यू कर चुकी है। इस नई 7 सीटर SUV की मई 2022 में लांच होने की संभावना है। जीप डीलर्स ने Jeep Meridian के लिए 50,000 रुपए के टोकन पर बुकिंग करना भी शुरू कर दिया है। Jeep Meridian 5 सीट Jeep Compass पर आधारित है। कंपनी ने दावा किया है कि विंडशील्ड, फ्रंट सीट फ्रेम, और इंस्ट्रूमेंट पैनल को छोड़कर Jeep Meridian में सब कुछ अलग है। इस आर्टिकल में हम आपको Jeep Compass और Jeep Meridian के बीच की महत्वपूर्ण समानताएं और अंतर बताने वाले हैं।

Meridian Vs Compass - इंजन

Jeep Meridian में भी वही 2.0 लीटर 4 सिलिंडर टर्बो चार्ज्ड डीजल इंजन लगाया गया है, जो कि Jeep Compass में लगाया गया है। 5 सीटर मॉडल को पावर देते हुए यह इंजन 170 bhp की पावर और 350 Nm की पीक टार्क जेनरेट करने में सक्षम है। ऐसा कहा जा रहा है कि Meridian की 2.0 लीटर यूनिट भी यही पावर और टार्क जेनरेट करेगी, हालांकि पावरट्रेन को बड़े और अधिक बड़े मॉडल की जरूरतों के हिसाब से कैलीब्रेट किया जाएगा।

ट्रांसमिशन विकल्पों में 6 स्पीड मैनुअल और 9 स्पीड टार्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल है। मैनुअल सिस्टम में 4×2 ड्राइव ट्रेन सिस्टम मिलेगा वहीं ऑटोमैटिक SUV 4×2 और 4×4 सेटअप के साथ आएगी। ये 4 ड्राइविंग मोड - सैंड, स्नो, ऑटो, और मड में आएगी। Compass के ऑटोमैटिक वर्जन में केवल 4 व्हील ड्राइव लेआउट ही दिया गया है।

साथ ही Compass 1.4 लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ भी आती है जबकि Meridian केवल डीजल इंजन के साथ ही आएगी। जिसका भविष्य में पेट्रोल इंजन के साथ आने की संभावना है।

Meridian Vs Compass - साइज

Meridian का डाइमेंशन कमांडर के समान है। इसकी लंबाई 4769 mm, चौड़ाई 1859 mm और ऊंचाई 1682 mm हैं, और इसका व्हीलबेस 2794 mm है। Compass से तुलना करने पर नई Jeep Compass 4405 mm लंबी, 1818 mm चौड़ी और 1640 mm ऊंची है और इसका व्हीलबेस 2636 mm है।

इसकी लंबी बॉडी को एडजस्ट करने के लिए व्हीलबेस को 158mm बढ़ा दिया गया है। Jeep compass की तुलना में नई Jeep Meridian लगभग 364mm लंबी 41mm चौड़ी और 42 mm लंबी है। Meridian में 233 लीटर का बूट स्पेस है, जिसे दूसरी और तीसरी पंक्ति की सीटों को मोड़कर 1760 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। जबकि Compass में 438 लीटर का समान ले जाने की क्षमता है।

डिजाइन

Jeep Meridian बिल्कुल नए डिजाइन के साथ आती है, और सभी बॉडी पैनल पूरी तरह से नए हैं। SUV की डिजाइन में बड़ी जीपों Grand Cherokee और Wagoneer के स्टाइल संकेत मिलते है। इसमें सिग्नेचर सेवन स्लेट ग्रिल है जो Compass में पेश किये गए नए ग्रिल की तुलना में अधिक सीधा बैठता है। इसमें इंटीग्रेटेड LED DRLs के साथ एक नया स्लिमर Bi-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और LED फॉग लैंप्स वाला नया फ्रंट बंपर मिलता है।

SUV में बड़े रियर ओवरहैंग और पीछे की पंक्ति में आसानी से बैठने और उतरने के लिए पीछे के दरवाजे बड़े दिए गए है। Jeep Meridian बिल्कुल अलग तरह से डिजाइन किए हुए 18 इंच के एलॉय व्हील पर चलती है।

इंटीरियर

Meridian का केबिन लेआउट और फीचर्स Compass जैसा है, हालांकि मॉडल को अलग बनाने के लिए जीप ने कुछ बदलाव जरूर किए हैं। Meridian ब्लैक और ब्राउन कलर स्कीम के साथ आती है जबकि Compass में ब्लैक कलर इंटीरियर स्कीम है।

यह 5 सीटर अन्य कारों की तुलना में अधिक प्रीमियम फील प्रदान करता है। कंपनी ने कई सॉफ्ट टच सामग्री का इस्तेमाल भी किया है। इसमें U Connect 5 के साथ एक 10.1 इंच टच स्क्रीन डिस्प्ले लगाया है जोकि कई अन्य कारों में भी तकनीक प्रदान करता है। इसमें 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और 9 स्पीकर एचडी सराउंड सिस्टम मिलता है।

नई Jeep Meridian को 6 और 7 सीटों वाले ले आउट के साथ पेश किया जाएगा। जिसमे 6 सीटर मॉडल में कैप्टन सीट और 7 सीटर में बेंच टाइप सीट लगाई जाएंगी। इसकी पीछे की सीट Compass से अलग है। इसमें डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट और डिसेंट कंट्रोल, पैनोरामिक सनरूफ आदि मिलता है।


Next Story