एक चौथाई घट गई दौलत, राधाकिशन दमानी को इस साल लगा तगड़ा झटका

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिग्गज इनवेस्टर और रिटेल चेन DMart चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी को इस साल तगड़ा झटका लगा है। इस साल अब तक राधाकिशन दमानी की दौलत में करीब एक चौथाई की गिरावट आई है। 31 मार्च 2022 तक के डेटा के मुताबिक, राधाकिशन दमानी के पास कम से कम 14 लिस्टेड कंपनियों में 1 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी है। ट्रेंडलाइन के मुताबिक, मौजूदा समय में इस हिस्सेदारी की वैल्यू 1.55 लाख करोड़ रुपये है। इसमें D-Mart में उनकी ओनरशिप की वैल्यू भी शामिल है। इस साल अब तक दमानी की हिस्सेदारी की वैल्यू में 23 फीसदी की गिरावट आई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





