व्यापार

शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत, रूस-यूक्रेन की जंग का असर, जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
4 March 2022 9:27 AM IST
शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत, रूस-यूक्रेन की जंग का असर, जानें पूरा अपडेट
x

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन की जंग का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर देखा जा रहा है. भारत के बाजार भी इससे अछूते नहीं हैं. प्री-ओपन सेशन में ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स (Sensex) में 700 अंक से ज्यादा की गिरावट देखी गई. तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट लिए रहा.

शेयर बाजार खुलने (Stock Market Open) के बाद भी हालात सुधरते नजर नहीं आए. सेंसेक्स 580 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 54,653.59 अंक पर खुला. तुरंत बाद ही इसमें और गिरावट देखी गई और 9 बजकर 20 मिनट पर ये 744.07 अंक यानी 1.35% की गिरावट के साथ 54,358.61 अंक पर रहा. गुरुवार को सेंसेक्स 55,102.68 अंक पर बंद हुआ था.
इसी तरह निफ्टी की शुरुआत भी धीमी रही. शुरुआती कारोबार में ही इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई. 9 बजकर 20 मिनट पर निफ्टी में 216.50 अंक यानी 1.31% की गिरावट रही. ये 16,281.55 अंक पर बना हुआ है. जबकि इसकी शुरुआत 16,339.45 अंक पर हुई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story