
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आर्थिक राजधानी मुंबई में बहुत जल्द वाटर टैक्सी सर्विस (Water Taxi in Mumbai) की शुरुआत होने जा रही है. वाटर टैक्सी सर्विस को 17 फरवरी को शुरू किया जा रहा है. यह मुंबई और नवी मुंबई (Navi Mumbai) को जोड़ेगी. केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बनानंद सोनोवाल की मौजूदगी में इस सर्विस को लॉन्च किया जएगा. इस सर्विस के शुरू हो जाने के बाद मुंबई और नवी मुंबई के बीच ट्रैवल टाइम काफी घट जाएगा. मुंबई और नवी मुंबई के बीच वाटर टैक्सी को शुरू करने की योजना तीन दशक पुरानी थी लेकिन अब यह फलीभूत हो पाया है. मोदी सरकार ने वाटरवेज प्रोग्राम पर जोर दिया है. इस प्रोजेक्ट पर मुंबई पोर्ट ट्रस्ट, महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड (MMB) और CIDCO ने मिलकर काम किया है. वाटर टैक्सी के लिए तीन रूट को फाइनल किया गया है. पहला रूट साउथ मुंबई के डोमेस्टिक क्रूज टर्मिनल और नवी मुंबई के बेलापुर के बीच है. दूसरा रूट बेला पुर और एलिफेंटा केव्स के बीच और तीसरा रूट बेलापुर और JNPT (जवाहर लाल नेहरू पोर्ट) के बीच है. बाद में वाटर टैक्सी को मंडावा, रेवास, करंजा जैसे जगहों से जोड़ा जाएगा.