देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

भारतीय मुद्रा 'रुपया (INR)' के लिए ये सबसे खराब दौर चल रहा है. रुपये की वैल्यू (Indian Rupee Value) पिछले कुछ दिनों में बड़ी तेजी से कम हुई है और ये एक के बाद एक नए निचले स्तर पर पहुंचता जा रहा है. मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में 2.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी के बाद भी रुपये ने गिरने का नया रिकॉर्ड बना दिया. भारतीय करेंसी मंगलवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर तक गिर गई. रुपये की हालत इन दिनों इस कदर खराब हो चुकी है कि रिजर्व बैंक (RBI) के प्रयास भी नाकाफी साबित हो रहे हैं. घरेलू करेंसी की वैल्यू बचाने के लिए रिजर्व बैंक अपने भंडार से डॉलर बाजार में झोंके जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी वैल्यू गिर ही रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





