व्यापार

सावधान करने वाली खबर, ATM से पैसे निकालते वक्त इन बातों का जरूर रखे ध्यान

jantaserishta.com
20 Jan 2021 4:28 PM IST
सावधान करने वाली खबर, ATM से पैसे निकालते वक्त इन बातों का जरूर रखे ध्यान
x

फाइल फोटो 

एटीएम मशीन से एटीएम कार्ड के जरिए पैसे निकालना आजकल आम बात है. लगभग हर व्यक्ति ATM का इस्तेमाल करता है. हालांकि ATM मशीन से पैसे निकालते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए नहीं तो पूरा अकाउंट खाली हो सकता है.

ऐसे में ATM से पैसे निकालते समय आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए. आज हम आपको अपनी इस स्टोरी में यही बताएंगे कि ATM से पैसे निकालते समय किन बातों को लेकर सावधानी बरतें..
1- हमेशा भीड़भाड़ वाले इलाके का ATM इस्तेमाल करें, सुनसान इलाकों में फ्रॉ ज्यादा होने की संभावना है.
2- अपनी ट्रांजेक्शन की रसीद को कहीं भी न फेंके. ये जानकारी आपके खिलाफ भी इस्तेमाल हो सकती है. इस्तेमाल के बाद रसीद को तुरंत नष्ट करें.
3- जब आप पैसे निकाल लें तो कैंसिल बटन अंत में जरूर दबाएं.
4- ऐसे ATM मशीन का इस्तेमाल करें जहां CCTV लगा हो.
5- आप एटीएम में पिन डालने से पहले कीपैड और कार्ड स्लॉट का जरूर ध्यान रखें. कभी-कभी ये डिवाइस आपका कैश भी रोक लेती हैं. ऐसा होने पर तुरंत बैंक में फोन कर शिकायत करें.
6- एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि एटीएम लाइन में आपके पीछे खड़ा व्यक्ति आपका पासवर्ड आसानी से देख सकता है. ऐसे में डेबिट कार्ड का पिन डालते वक्त अपने हाथ से एटीएम का कीपैड छुपाएं.
7- किसी के साथ अपनी पर्सनल डिटेल न शेयर करें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story