
लखनऊ। कोहरे के चलते बुधवार को भी उड़ानें निरस्त रहीं। दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या सिक्स ए 6232 फ्लाइट कोहरे के चलते निरस्त हो गई। वहीं मुंबई से लखनऊ आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या सिक्स ई 5205 विमान कोहरे के चलते रद्द रही। इसके अलावा इंदौर से लखनऊ आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या सिक्स ई 7127 सुबह 8:40 पर आने वाली फ्लाइट दो घंटा की देरी से 11:21 पर एयरपोर्ट पहुंची। इन दाेनों उड़ानों के यात्रियों को दूसरी उड़ानों से लखनऊ भेजा गया।
गोरखधाम 13 घंटे, जयनगर-अमृतसर स्पेशल 12.30 घंटे देरी से पहुंची
कोहरे के चलते ट्रेनें अभी भी धीमी गति से चल रही हैं। बुधवार को भटिंडा से गोरखपुर की ओर वाया लखनऊ आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 13 घंटे, वहीं जयनगर से अमृतसर की ओर जाने वाली जयनगर-अमृतसर स्पेशल 12.30 घंटे लेट होकर राजधानी पहुंची। इन ट्रेनों के अलावा दो दर्जन से अधिक ट्रेनें विलम्ब से चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को गलनभरी ठंड में ट्रेनों के इंतजार में कई घंटे बिताने पड़ रहे हैं।
बुधवार को 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल 11 घंटे, चंपारण हमसफर एक्सप्रेस 9:15 घंटे, 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस 7:30 घंटे, 14512 नौचंदी एक्सप्रेस 4:15 घंटे, 12183 भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे, 15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस 4 घंटे, 13308 गंगा-सतलज एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से आयी। इसके अलावा ट्रेन 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस 7:30 घंटे, 15098 जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस 2:45 घंटे, ट्रेन 13307 गंगा-सतलज एक्सप्रेस 4: 30 घंटे, 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल 4:30 घंटे, 13009 दून एक्सप्रेस, 13483 फरक्का एक्सप्रेस तीन घंटे और 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस 3:30 घंटे की देरी से आयी।
उड़ान संख्या कहां से कहां देरी मिनट में
6ई7127 इंदौर-लखनऊ 164
क्यूपी1122 लखनऊ-मुंबई 164
6ई338 पुणे-लखनऊ 130
6ई1412 शारजाह-लखनऊ 146
जी8397 मुंबई-लखनऊ 100
जी8396 लखनऊ-मुंबई 105
जी8306 मुंबई-लखनऊ 78
जी8307 लखनऊ-मुंबई 82
6ई104 लखनऊ-कोलकाता 52
क्यूपी1123 मुंबई-लखनऊ 45
ओवी795 मस्कट-लखनऊ 45
6ई811 कोलकाता-लखनऊ 43
6ई7319 जयपुर-लखनऊ 25





