व्यापार

पहले से और भी सस्ता हुआ Vivo का 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन, मिलेगी 8GB RAM

Shubhra Nandy
8 May 2021 8:24 AM IST
पहले से और भी सस्ता हुआ Vivo का 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाला  स्मार्टफोन, मिलेगी 8GB RAM
x
वीवो (Vivo) ने पिछले साल लॉन्च हुए वीवो वी20 2021 (Vivo V20 2021) की कीमत में कटौती कर दी है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वीवो (Vivo) ने पिछले साल लॉन्च हुए वीवो वी20 2021 (Vivo V20 2021) की कीमत में कटौती कर दी है. कंपनी ने इस फोन को 2,000 रुपये सस्ता कर दिया है. कंपनी ने वीवो V20 (2021) को 24,990 रुपये में लॉन्च किया था, लेकिन कीमत कम होने के बाद ग्राहक इस फोन को सिर्फ 22,990 रुपये में घर ला सकते हैं. फोन की नई कीमत कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट वीवो इंडिया पर दिखाई दे रही है. ये फोन वीवो का मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और पावर के लिए 4000mAh बैटरी दी गई है. खास बात ये है कि इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 44 मेगापिक्सल कैमरा सेल्फी कैमरा दिया गया है.

वीवो V20 2021 में 6.44 इंच का फुल-एचडी + 1,080x2,400 पिक्सल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका अस्पेक्ट रेशियो 20:9 अस्पेक्ट रेशियो है. ये फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित फनटचOS 11 पर चलता है. ये फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर काम करता है. वीवो ने वीवो वी20 2020 में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है. स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप
कैमरे के तौर पर Vivo V20 2021 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, साथ ही सुपर-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है और 2-मेगापिक्सल का मोनो सेंसर शामिल है. इसमें ऑटोफोकस लेंस के साथ 44 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है.
पावर के लिए Vivo V20 2021 में 4,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है.


Next Story