व्यापार

Vivo Y31s शानदार स्मार्टफोन हुआ लॉन्च...जाने कीमत और खासियत

Subhi
12 Jan 2021 9:59 AM IST
Vivo Y31s शानदार स्मार्टफोन हुआ लॉन्च...जाने कीमत और खासियत
x
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने घरेलू बाजार में Y-सीरीज का नया डिवाइस Vivo Y31s लॉन्च कर दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने घरेलू बाजार में Y-सीरीज का नया डिवाइस Vivo Y31s लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन आकर्षक है। इस डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को वीवो वाय31एस में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ 5,000mAh की जंबो बैटरी मिलेगी।

Vivo Y31s की स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वीवो ने अपने नए डिवाइस Vivo Y31s में ऑक्टा-कोर Snapdragon 480 प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को स्मार्टफोन में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन मिलेगी, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20.1:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

कैमरा सेक्शन
Vivo Y31s स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। साथ ही इसके फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
Vivo Y31s स्मार्टफोन में 5,000mAh की जंबो बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा हैंडसेट में ब्लूटूथ 5.0, 4G LTE, जीपीएस, ग्लोनेस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

Vivo Y31s की कीमत
वीवो ने Vivo Y31s स्मार्टफोन की कीमत 1,698 चीनी युआन यानी करीब 19,100 रुपये रखी है। इस कीमत में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फिलहाल, वीवो वाय31एस की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।
हाल ही में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन
वीवो ने हाल ही में Vivo Y51A स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। इस डिवाइस की कीमत 17,990 रुपये है। फीचर की बात करें तो Vivo Y51A स्मार्टफोन एंड्राइड 11 बेस्ड Funtouch OS 11 पर काम करता है। इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1,080x2,408 पिक्सल होगा। फोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 662 SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।




Next Story