व्यापार
Vivo Y12s हुआ लॉन्च, कम कीमत में धांसू फीचर वाला स्मार्टफोन
Shubhra Nandy
13 May 2021 7:59 AM IST

x
Vivo ने अपने स्मार्टफोन्स की रेंज को बढ़ाते हुए मार्केट में नया हैंडसेट- Vivo Y12s (2021) लॉन्च कर दिया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| Vivo ने अपने स्मार्टफोन्स की रेंज को बढ़ाते हुए मार्केट में नया हैंडसेट- Vivo Y12s (2021) लॉन्च कर दिया है। फोन को कंपनी ने अभी वियतनाम में लॉन्च किया है। इसकी कीमत भारतीय रुपये के हिसाब से करीब 10,500 है। वीवो Y12s (2021) सिंगल वेरियंट- 3जीबी रैम+32जीबी इंटरनल स्टोरेज में आता है। फोन का डिस्प्ले पिछले साल वाले वेरियंट की तरह वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला ही है। फोन के 2021 वेरियंट को कंपनी ने आइस ब्लू और मिस्टीरियस ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है। आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
वीवो Y12s के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स
फोन में 1600x720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.51 इंच का फुल एचडी+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। 3जीबी रैम और 32जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो ड्यूल नैनो सिम सपॉर्ट करने वाला यह फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Funtouch OS 11 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो Y12s (2021) में एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी लगी है, जो 10 वॉट के चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है। साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन की मेमरी को यूजर जरूरत पड़ने पर माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/A-GPS, एफएम रेडियो, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
Next Story





