
Business बिज़नेस :विनफ़ास्ट ने भारतीय बाज़ार में प्रवेश कियावियतनामी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता विनफास्ट ने इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दौरान भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कंपनी ने उन्नत तकनीक, स्मार्ट फीचर्स और प्रीमियम गुणवत्ता की पेशकश करते हुए दो प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी, वीएफ 7 और वीएफ 6 लॉन्च किए। विनफ़ास्ट के लिए, यह भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाज़ार में एक महत्वपूर्ण कदम है।
वीएफ 7 और वीएफ 6 कंपनी के पहले मॉडल हैं, जिनका राइट-हैंड ड्राइव वेरिएंट भारतीय बाजार में पेश किया गया है। इन वाहनों को भारतीय ग्राहकों की इलेक्ट्रिक गतिशीलता आवश्यकताओं को पूरा करने और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
विनफास्ट एशिया के सीईओ फाम सैन चाऊ ने कहा कि वीएफ 7 और वीएफ 6 भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग को बढ़ाने में गेम चेंजर साबित होंगे। यह हमारी भारत-केंद्रित दृष्टि और टिकाऊ गतिशीलता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।





