व्यापार

Share Market: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा उछला

jantaserishta.com
31 May 2024 10:10 AM IST
Share Market: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा उछला
x
Mumbai मुंबई: घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सभी सूचकांकों में खरीददारी देखने को मिल रही है। सुबह 9.20 बजे तक सेंसेक्स 374 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 74,260 अंक पर और निफ्टी 114 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 22,602 अंक पर पहुंच गया।
बैंकिंग शेयरों में भी शुरुआती कारोबार में तेजी रही। निफ्टी बैंक 342 अंक या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 49,043 अंक पर पहुंच गया। इसके अलावा ऑटो, वित्तीय सेवा, फार्मा, एफएमजीसी, धातु, रियल्टी, ऊर्जा, इन्फ्रा और हेल्थकेयर सूचकांकों में तेजी है। केवल आईटी सूचकांक ही लाल निशान में है।
बड़ी कंपनियों की तरह मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी का रुझान है। निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक 356 अंक या 0.69 प्रतिशत बढ़कर 51,783 अंक पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 102 अंक या 0.62 प्रतिशत बढ़कर 16,714 अंक पर रहा। इंडिया वीआईएक्स पांच प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 22.91 पर बना हुआ है।
दूसरे एशियाई बाजारों में भी तेजी रही। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल के बाजारों में तेजी है। केवल जकार्ता के बाजार ही लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिका के बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का वायदा 82 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल पर है।
प्रभुदास लीलाधर में टेक्निकल रिसर्च की उपाध्यक्ष वैशाली पारेख ने कहा कि निफ्टी में पिछले चार सत्रों से गिरावट रही थी। निफ्टी 22,700 अंक से ऊपर जाता है तो एक बड़ा मूव देखने को मिल सकता है। लेकिन हमें ध्यान रखना होगा कि चुनाव के कारण बड़ा उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story