US से व्यापारिक दबाव के बीच वियतनाम का निर्यात और चीन से आयात रिकॉर्ड स्तर पर

World वर्ल्ड: वियतनाम ने अप्रैल में अमेरिका को निर्यात और चीन से आयात के मामलों में महामारी के बाद का उच्चतम स्तर दर्ज किया है। यह वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब हनोई और वॉशिंगटन के बीच व्यापार असंतुलन को लेकर बातचीत चल रही है। अमेरिका ने संकेत दिया है कि यदि वार्ता सफल नहीं हुई, तो जुलाई के बाद वियतनाम के निर्यात पर 46% तक का शुल्क लगाया जा सकता है, जिससे देश की निर्यात आधारित अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ सकता है।
वियतनाम ने अमेरिका से टैरिफ में राहत के लिए कई प्रस्ताव दिए हैं, जिनमें अवैध चीनी माल के ट्रांजिट पर सख्ती भी शामिल है। ‘मेड इन वियतनाम’ के लेबल के ज़रिये कम शुल्क का लाभ लेने वाली इस प्रक्रिया की आलोचना अमेरिका करता रहा है।
वहीं, चीन से वियतनाम का आयात भी अप्रैल में $15 अरब के पार पहुंच गया है, जोकि बीते वर्ष की तुलना में 31% अधिक है। यही कच्चे माल और पुर्जे अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले उत्पादों में इस्तेमाल हो रहे हैं।





