India's के बेहतरीन workplaces में शामिल हुआ वेदांता ग्रुप

Business बिजनेस : भारत की काम करने के लिए टॉप 100 बेहतरीन कंपनियों (2026) की सूची में अरबपति अनिल अग्रवाल के वेदांता ग्रुप को जगह मिली है। यह सूची ग्रेट प्लेस टू वर्क इंडिया की एक रिपोर्ट में जारी की गई है, जिसमें वेदांता को कर्मचारियों के लिए बेहतर और सकारात्मक कार्य वातावरण देने वाली कंपनियों में शामिल किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, वेदांता ग्रुप एक ऐसा वर्कप्लेस तैयार कर रहा है जो भरोसेमंद, हाई-परफॉर्मेंस और समावेशी संस्कृति पर आधारित है। कंपनी में कर्मचारियों को आगे बढ़ने और अपने काम में रचनात्मकता दिखाने के लिए पर्याप्त स्वतंत्रता दी जाती है।
ग्रेट प्लेस टू वर्क इंडिया की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वेदांता ने अपने संगठन में ऐसी कार्यसंस्कृति विकसित की है, जहां कर्मचारियों की भागीदारी और उनके विचारों को महत्व दिया जाता है। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और कार्यक्षमता में सुधार देखने को मिलता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि बदलते कॉरपोरेट माहौल में वेदांता जैसी कंपनियां एक उदाहरण पेश कर रही हैं, जहां सिर्फ प्रॉफिट ही नहीं बल्कि कर्मचारियों की संतुष्टि और विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है।इस उपलब्धि के साथ वेदांता ग्रुप ने एक बार फिर यह साबित किया है कि मजबूत नेतृत्व और बेहतर कार्य संस्कृति के जरिए किसी भी संगठन को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई जा सकती है।





